• हिंदी

पिम्पल्स का आज़माया हुआ उपचार है नीम की पत्तियां, इन 5 हेल्थ प्रॉब्लम्स को भी रखती हैं दूर

अलग-अलग समस्याओं में इसकी पत्तियों का पेस्ट, नीम का तेल या नीम के फूलों का का भी इस्तेमाल कर उस समस्या से छुटकारा पाया जाता है। आयुर्वेदिक नुस्खों में नीम को बहुत अहमियत दी गयी है। आइए जानते हैं कुछ ऐसी ही समस्याओं के बारे में जहां, नीम आपके लिए नैचुरल इलाज के तौर पर प्रयोग किया जा सकता है। (Health Benefits of Neem)

Written by Sadhna Tiwari | Updated : September 25, 2020 10:18 PM IST

1/7

Neem-leaves

Health Benefits of Neem: नीम एक ऐसा पेड़ है जिसके फायदों के बारे में आपने भी सुना ही होगा। यह पौधा भारत में हर घर में किसी ना किसी बीमारी या हेल्थ प्रॉब्लम के लिए इस्तेमाल किया जाता है। दरअसल, नीम अनगिनत औषधिय गुणों से भरपूर होती है। इसीलिए, नीम का सेवन करने से आपकी सेहत को फायदे होते हैं। (Neem Health Benefits) वहीं, अलग-अलग समस्याओं में इसकी पत्तियों का पेस्ट, नीम का तेल या नीम के फूलों का का भी इस्तेमाल कर उस समस्या से छुटकारा पाया जाता है। आयुर्वेदिक नुस्खों में नीम को बहुत अहमियत दी गयी है। आइए जानते हैं कुछ ऐसी ही समस्याओं के बारे में जहां, नीम आपके लिए नैचुरल इलाज के तौर पर प्रयोग किया जा सकता है। (Health Benefits of Neem)

2/7

Pimples

पिम्पल्स और स्किन इंफेक्शन्स करे कम: नीम में एंटीफंगल, एंटीबैक्टेरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। ये रोगाणुओं यानि बैक्टेरिया को खत्म कर त्वचा की सूजन कम करते हैं और स्किन इंफेक्शन्स को ठीक करते हैं। नीम की पत्तियों का पेस्ट लगाने से चेचक के दागों से भी छुटकारा मिलता है। इसी तरह त्वचा में रूखापन, खुजली और एक्ने/पिम्पल्स जैसी समस्याओं से भी नीम राहत दिलाता है। नीम की पत्तियां उपलब्ध ना होने पर आप नीम के तेल को भी त्वचा पर लगा सकते हैं।  Also Read - नमक वाली चीजों को खाने का मन बार-बार करे तो हो जाएं सावधान, जानिए क्यों होती है ज्यादा नमक खाने की इच्छा

3/7

Oral Health Home Remedies

दांतों और मसूड़ों को बनाए स्वस्थ: नीम ओरल हेल्थ (Oral Health Tips) सुधारने का भी काम करता है। यह मसूड़ों को इंफेक्शन से बचाता है और दांतों की सड़न (Cavity) की परेशानी कम करता है। नीम की दातून करने से मुंह के खतरनाक बैक्टेरिया खत्म होते हैं और लार में पीएच लेवल में सुधार होता है। जिससे, मुंह की बीमारियों का खतरा कम होता है। (Natural Remedies to improve Oral Health)

4/7

Joint-pain Natural Remedies

रूमेटाइड आर्थराइटिस का दर्द करे कम: घुटनों और जोड़ों में होने वाले दर्द को कम करता है नीम। इसीलिए, रूमेटाइड आर्थराइटिस (Rheumatoid Arthritis) के मरीज़ों के लिए नीम एक कारगर और असरदार नुस्खा है। नीम में कैल्शियम की मात्रा काफी ज़्यादा होती है जो, हड्डियों को मज़बूती देता है और जोड़ों के आसपास होने वाली सूजन को घटाकर दर्द कम करता है। (joint pain home remedies) Also Read - अंडे की जर्दी खानी चाहिए या नहीं? ये रहा जवाब

5/7

Diabetes Blood Test

डायबिटीज़ कंट्रोल: नीम ब्लड शुगर लेवल्स को नैचुरली कंट्रेल करने में सहाया करता है। हाई ब्लड शुगर मरीज़ों को नीम की पत्तियां चबाने या नीम का जूस पीने की सलाह दी जाती है। (Natural remedies for Diabetes)

6/7

Mosquitoe

मच्छरों को दूर भगाने का नैचुरल नुस्खा: कीड़े-मकोड़ों और मच्छरों को भगाने के लिए नीम बहुत कारगर साबित होता है। इसे अपने घर के आसपास ज़रूर लगाएं। आप नीम की सूखी पत्तियों को जलाकर मच्छरों को भगाने का काम कर सकते हैं। इसी तरह नीम का तेल त्वचा पर अप्लाई करने से भी मच्छर भागते हैं। (Tips to get rid of Mosquitoes) Also Read - केरल में फैला चिकनपॉक्स, 6 हजार मामले आए सामने, बच्चों को चिकनपॉक्स से सुरक्षित रखने के लिए जरूर अपनाएं ये सेफ्टी टिप्स

7/7

Immunity-problem

इम्यूनिटी बढ़ती है: नीम के पत्तियों की चाय पीने से शरीर का इम्यून सिस्टम स्ट्रॉन्ग बनता है। इसी तरह सर्दी-ज़ुकाम, बुखार जैसी मौसमी एलर्जिस से भी नीम आराम दिलाती है। यह नहीं मलेरिया के इलाज में भी नीम को कारगर पाया गया है। इन दिनों इम्यूनिटी बूस्टर के तौर पर नीम की गोलियां भी उपलब्ध हैं जिनका सेवन सेफ माना जाता है। (Natural Immunity Boosters)