नीम और हल्दी के फायदे
Neem and Haldi benefits : आयुर्वेद में नीम और हल्दी का काफी महत्व है। इसमें कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। यह एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों का भंडार होता है, जिससे कई तरह की परेशानियां दूर हो सकती हैं। यह स्किन की परेशानियों को दूर करने से लेकर संक्रमण की परेशानियां दूर हो सकती हैं। नीम में एंटी-इन्फलेमेटरी, एंटीफंगल, एंटी-बैक्टीरियल, एंटीवायरल और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। वहीं, नीम में विटामिन सी, ई, और के, ओमेगा-फ़ैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट, कैल्शियम जैसे पोषक तत्व होते हैं, जिससे कई परेशानियां कम हो सकती हैं। आइए जानते हैं नीम और हल्दी का इस्तेमाल करने से सेहत को होने वाले फायदे क्या हैं?
