स्किन केयर रूटीन में शामिल करें ये 2 चीजें और देखें कमाल
मानसून का मौसम अपने साथ-साथ चिलचिलाती गर्मी के साथ-साथ मौसमी बीमारियों को भी लेकर आता है। यही कारण है कि अपने स्किनकेयर का ध्यान रखने वाले लोगों के लिए इन दिनों में मुश्किलें भी बढ़ जाती है और उन्हें खास स्किनकेयर रूटीन फॉलो करना पड़ता है। होता क्या है कि इस दौरान हवा में मौजूद नमी निश्चित रूप से हमारी त्वचा की बनावट पर नकरात्मक प्रभाव डालती है, इसलिए जरूरी हो जाता है कि सही स्किनकेयर रूटीन को फॉलो किया जाए। जब आप मौसम बदलने पर अपने कपड़े बदल लेते हैं ठीक उसी तरह आपको अपने स्किनकेयर को भी बदलने की जरूरत होती है।