hamburger icon
A
Read in English

Stress Management Tips: स्ट्रेस हो रहा है आउट ऑफ कंट्रोल, तो करें ये 5 टिप्स फॉलो, नेचुरली कम होगा तनाव

रोजमर्रा की ज़िंदगी में होनेवाले तनाव को कंट्रोल करने के लिए इन उपायों की मदद ली जा सकती है। (Tips to stay calm in stressful situations)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated: June 10, 2022, 12:03 AM

Stress Management Tips: स्ट्रेस हो रहा है आउट ऑफ कंट्रोल, तो करें ये 5 टिप्स फॉलो, नेचुरली कम होगा तनाव photo icon1/10

स्ट्रेस है हेल्थ के लिए 'हानिकारक'

Tips to stay calm in stressful situations: तनाव या स्ट्रेस एक ऐसी स्थिति है जिससे बचना आज अधिकांश लोगों के बस में नहीं। काम, पढ़ाई, गिरती हेल्थ, पैसों की तंगी या परिवार की समस्याएं, किसी ना किसी वजह से लोगों को रोज़मर्रा की ज़िंदगी में स्ट्रेस का अनुभव होता ही है। आज स्ट्रेस केवल वर्किंग प्रोफेशनल्स की जिंदगी का ही हिस्सा नहीं है बल्कि यह बच्चों, बुजर्गों, स्टुडेंट्स और कम उम्र की महिलाओं में भी बहुत अधिक देखा जा रहा है। तनाव जहां लोगों के मानसिक स्वास्थ्य और फिजिकल हेल्थ को बहुत व्यापक स्तर पर प्रभावित कर सकता है वहीं, लोगों के रोजमर्रा के व्यवहार और जीवनशैली पर भी तनाव का बुरा असर पड़ सकता है।

Stress Management Tips: स्ट्रेस हो रहा है आउट ऑफ कंट्रोल, तो करें ये 5 टिप्स फॉलो, नेचुरली कम होगा तनाव photo icon2/10

नेचुरली तनाव कंट्रोल करें ऐसे

तनाव से लोगों की निर्णय लेने की क्षमता, सोचने-विचारने की क्षमता और उनका आत्मविश्वास भी कम हो सकता है। इसी तरह उलझन, थकान और अनिद्रा जैसी समस्याएं भी स्ट्रेस की वजह से हो सकती है। इन सब साइड-इफेक्ट्स से बचने और अपनी हेल्थ को ध्यान में रखते हुए स्ट्रेस को कंट्रोल करने के प्रयास करना महत्वपूर्ण है। रोजमर्रा की ज़िंदगी में होनेवाले तनाव को कंट्रोल करने के लिए इन उपायों की मदद ली जा सकती है। (Tips to stay calm in stressful situations in hindi) Also Read - World ORS day: क्या नमक चीनी और पानी का घोल ORS की तरह काम करता है?

Stress Management Tips: स्ट्रेस हो रहा है आउट ऑफ कंट्रोल, तो करें ये 5 टिप्स फॉलो, नेचुरली कम होगा तनाव photo icon3/10

पॉजिटिव सोचें

दूसरों से तुलना और दूसरों की तरह बनने की इच्छा बहुत से लोगों के जीवन में चिंता का सबसे बड़ा कारण बनती है। इसीलिए, हमेशा उन चीजों की तरफ ध्यान दें जो आपके जीवन में मौजूद हैं और उन चीजों के बारे में कम सोचें जो आपके पास नहीं हैं या जिन्हें आप हासिल करना चाहते हैं। अपने जीवन और उपलब्धियों के लिए शुक्रगुज़ार होना सीखें और अपने जीवन के पॉजिटिव पहलू देखें। इससे आपको उदासी, निराशा और तनाव जैसी भावनाएं कम महसूस होगी।

Stress Management Tips: स्ट्रेस हो रहा है आउट ऑफ कंट्रोल, तो करें ये 5 टिप्स फॉलो, नेचुरली कम होगा तनाव photo icon4/10

समस्याओं में उलझें नहीं उनका सोल्यूशन ढ़ूढ़ें

कई बार कुछ ऐसी स्थितियों की वजह से लोगों को तनाव महसूस होता है जो लोगों को मुश्किल लगती है। अपनी समस्याओं का हल तलाशने की कोशिश करें। इससे, स्ट्रेस को कंट्रोल करने में सहायता होती है। हालांकि, ऐसी सिचुएशन्स जिसे हैंडल करना मुश्किल महसूस हो सकता है लेकिन, किसी स्थिति से डरने की बजाए उस स्थिति को हल करने के लिए पूरी मेहनत करें।  Also Read - दिमाग की खराब कोशिकाओं को फिर से ठीक कर सकती है नई थेरेपी, न्यूरोलॉजिकल बीमारियों के इलाज में नई उम्मीद

Stress Management Tips: स्ट्रेस हो रहा है आउट ऑफ कंट्रोल, तो करें ये 5 टिप्स फॉलो, नेचुरली कम होगा तनाव photo icon5/10

एक्सरसाइज करें

फिजिकली फिट रहने वाले लोग मेंटली हेल्दी भी रह सकते हैं। इसीलिए, एक्सरसाइज करें और खुद को फिजिकली फिट बनाने के प्रयास करें। विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) की रेकमेंडेशन के अनुसार, लोगों को रोजाना कम से कम 20-30 मिनट की हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करनी चाहिए। कसरत करने से ब्रेन में एंडोर्फिन (endorphins) नामक केमिकल्स का निर्माण होता जो नेचुरली थकान और दर्द को कम करने में सहायता करता है। एंडोर्फिन्स नींद की कमी और तनाव जैसी समस्याओं को कंट्रोल करने में सहायता करता है। वहीं, कसरत करने से स्ट्रेस बढ़ाने वाले एंड्रेनाइल (adrenaline) और कॉर्टिसोल (cortisol) का लेवल भी कंट्रोल करना आसान हो सकता है।

Stress Management Tips: स्ट्रेस हो रहा है आउट ऑफ कंट्रोल, तो करें ये 5 टिप्स फॉलो, नेचुरली कम होगा तनाव photo icon6/10

डाइट की अहमियत समझें

हेवी मील लेने, प्रोसेस्ड फूड खाने और चीनी या कैफीन जैसी चीजों के सेवन से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। अनहेल्दी डाइट से मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर, बेली फैट और तनाव जैसी समस्याएं बढ़ जाती है। इसीलिए, हल्की और संतुलित डाइट लेने की सलाह दी जाती है। हल्की डाइट लेने से थकान और सुस्ती कम महसूस होती है और इससे फिजिकल हेल्थ के साथ मेंटल हेल्थ भी बेहतर बनती है और तनाव जैसी फीलिंग्स भी कम होती हैं। अपनी रोजमर्रा की डाइट में फल-सब्जियां (fruits, and vegetables), सलाद (salad), हर्ब्स (herbs), नारियल पानी (coconut water), साबुत अनाज (whole grains), ड्राइफ्रूट्स (dry fruits) और नट्स (nuts) का सेवन करें। ( healthy diet tips for mental health)  Also Read - स्वस्थ रहने के लिए दिनभर में क्या और कितना खाना चाहिए? जानें ICMR की डाइट गाइडलाइन

Stress Management Tips: स्ट्रेस हो रहा है आउट ऑफ कंट्रोल, तो करें ये 5 टिप्स फॉलो, नेचुरली कम होगा तनाव photo icon7/10

रिलैक्स करना सीखें

तनाव से बचने के लिए अपने ब्रेन और बॉडी को रिलैक्स करना सिखाएं। रिलैक्सिंग टेक्नीक्स सीखें और तनाव को कंट्रोल करने के उपाय करें। मेडिटेशन (meditation), योग ( yoga) और प्राणायाम जैसे उपाय स्ट्रेस कंट्रोल करने में मदद करने वाले तरीके (relaxation techniques) सीखें। ये तरीके तनाव के अलावा ब्लड प्रेशर को कंट्रोल (blood pressure) करनें और हार्ट रेट (heart rate) को कंट्रोल करने में सहायता करते हैं।

Stress Management Tips: स्ट्रेस हो रहा है आउट ऑफ कंट्रोल, तो करें ये 5 टिप्स फॉलो, नेचुरली कम होगा तनाव photo icon8/10

टाइम मैनेजमेंट सीखें

समय पर काम शुरू करने और समय से उसे खत्म करना आज के कॉर्पोरेट वर्ल्ड की सबसे बड़ी डिमांड है। जब लोगों के लिए डेडलाइन खत्म होने से पहले काम पूरा कर पाना मुश्किल जान पड़ता है तो ऐसे में उन्हें बहुत अधिक तनाव महसूस होता है। इसी तरह कुछ लोगों के जॉब प्रोफाइल ऐसे होते हैं जिनमें उनके पास काम अधिक और समय कम होता है। ऐसी स्थितियों में तनाव महसूस करना लाजमी है। ऐसे लोगों को अपना टाइम टेबल बनाना चाहिए और उसका अनुशासन के साथ पालन करना चाहिए। बेहतर टाइम मैनेजमेंट की मदद से ही लोगों को वर्क-रिलेटेड स्ट्रेस (work related stress) से बचने में सहायता हो सकती है।  Also Read - Piles Causes in Women's:बवासीर की परेशानी महिलाओं में कब से होती है शुरु?

Stress Management Tips: स्ट्रेस हो रहा है आउट ऑफ कंट्रोल, तो करें ये 5 टिप्स फॉलो, नेचुरली कम होगा तनाव photo icon9/10

नशे से करें परहेज

कुछ लोगों को लगता है कि ऑफिस के काम से ब्रेक लेकर कुछ कश लगाने से मेंटल स्ट्रेस कम होता है। वहीं, कुछ लोग वीकेंड स्टार्ट होते ही अल्कोहल पार्टी करते हैं जो उनके लिए तनाव और दुखों से दूर होने का अहसास दिलाता है। लेकिन, इस तरह से नशे की लत पकड़ना किसी के लिए भी नुकसानदाक साबित हो सकता है। तम्बाकू, निकोटिन और कैफीन जैसे तत्व इन सबके साथ आपके शरीर में प्रवेश करते हैं जो तनाव को कम करने की बजाय और अधिक बढ़ा देते हैं। वहीं, इनसे लिवर की बीमारियों, पाचन तंत्र की बीमारियां, फेफड़ों के कैंसर और ओरल कैंसर जैसी कई गम्भीर बीमारियों का भी खतरा बढ़ सकता है।

Stress Management Tips: स्ट्रेस हो रहा है आउट ऑफ कंट्रोल, तो करें ये 5 टिप्स फॉलो, नेचुरली कम होगा तनाव photo icon10/10

लें ‘अपनों’की मदद

अपने दोस्तों और परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं, सोशल मीडिया पर पुराने क्लासमेट्स या कलीग्स से कनेक्ट होना सीखें, गेट-टुगेदर और सोशल इवेंट्स में हिस्सा लें। इससे आप लोगों के साथ बातचीत कर सकेंगे और अपनी समस्याएं भी डिस्कस कर सकेंगे जो कि आपकी प्रॉब्लम्स का सोल्यूशन तलाशने में भी सहायक साबित हो सकता है। इसके अलावा अलग-अलग प्रकार के लोगों से मिलने से आपका तनाव भी कम होगा।  Also Read - क्या पीलिया और हेपेटाइटिस एक ही बीमारी हैं? जानिए दोनों के बीच क्या है अंतर