दिल्ली का प्रदूषण से हुआ बुरा हाल
राजधानी दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद समेत पूरा एनसीआर इन दिनों वायु प्रदूषण की मार झेल रहा है। वायु प्रदूषण की स्थिति ये है कि कई इलाकों में AQI 400 के पार जा चुका है। प्रदूषण की मार झेल रही दिल्ली की जनता इससे निजात पाने के लिए 9 नवंबर को इंडिया गेट पर विरोध प्रदर्शन करने के भी उतर चुकी है। लोगों का कहना है कि वायु प्रदूषण के कारण उनका राजधानी की हवा में सांस लेना भी मुश्किल हो चुका है। प्रदूषित हवा न केवल आंखों और त्वचा को नुकसान पहुंचाती है, बल्कि फेफड़ों पर सबसे बुरा असर डालती है। ऐसे में दिल्ली में रहने वाले हर इंसान का फेफड़ों को मजबूत बनाना बहुत जरूरी है। दिल्ली में वायु प्रदूषण के बढ़ते प्रकोप के बीच हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं। इन उपायों को अपनाकर आप फेफड़ों को मजबूत बना सकते हैं।
