विटामिन डी की कमी के लक्षण
देश के कई हिस्सों में सर्दियों ने दस्तक दे दी है। सर्दियों का मौसम अपने साथ कई तरह की स्वास्थ्य चुनौतियां लेकर आता है। ठंड के कारण सूरज की रोशनी कम मिलती है और लोग सर्द हवाओं से दूरी बनाने के चक्कर में ज्यादा समय घर के अंदर ही बिताने लगते हैं। यही कारण है कि सर्दियों में विटामिन डी की कमी होना आम बात माना जाता है। विटामिन-D न सिर्फ हड्डियों को मजबूत बनाता है बल्कि इम्यून सिस्टम, हार्मोन बैलेंस और मूड को भी नियंत्रित करता है। सर्दियों में अगर शरीर में विटामिन-D की कमी होती है तो ये कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताने जा रहे सर्दियों में विटामिन डी की कमी के लक्षण और विटामिन डी को पूरा करने के नेचुरल उपायों (Vitamin-D ki kami ko kaise Pura karen) के बारे में।