चेहरे के दाने और दाग धब्बे मिटाने के लिए क्या लगाएं?
Home Remedies for Pimples and Dark Spots: बेदाग, मुलायम और चमकदार त्वचा की चाह हर किसी को होती है। हालांकि, हर व्यक्ति को मनचाही त्वचा नहीं मिल पाती है। खराब खान-पान और जीवनशैली की वजह से लोग सिर्फ सेहत से जुड़ी नहीं, त्वचा से संबंधित समस्याओं से भी जूझ रहे हैं। इसमें चेहरे पर दाने (Pimples) और दाग-धब्बे जैसी समस्याएं होना बेहद आम हैं। चेहरे के दानों और दाग-धब्बों को मिटाने के लिए अक्सर लोग महंगे प्रोडक्ट्स या स्किनकेयर ट्रीटमेंट्स का सहारा लेते हैं। लेकिन, आप चाहें तो नेचुरल तरीके से भी चेहरे को बेदाग और एक्ने फ्री बना सकते हैं। इसके लिए आप घर पर मौजूद कुछ चीजों की मदद ले सकते हैं। इनमें केमिकल नहीं होता है और त्वचा के लिए भी फायदेमंद होते हैं। आइए, जानते हैं चेहरे के दाने और दाग धब्बे मिटाने के लिए क्या लगाना चाहिए (Chehre ke Dane aur Daag Dhabbe Mitane ke Liye Kya Lagana Chahiye)?