विटामिन-डी की कमी से जूझ रहे हैं, तो जानिए इसे बढ़ाने के नेचुरल उपाय

Vitamin D Increasing Remedies: शरीर में विटामिन-डी की कमी को पूरा करने के लिए आप कुछ उपायों को आजमा सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

Written by priya mishra | Published : September 17, 2025 8:19 AM IST

1/6

विटामिन-डी बढ़ाने के नेचुरल उपाय

Natural Remedies To Increase Vitamin D: विटामिन-डी शरीर के लिए एक बेहद आवश्यक पोषक तत्व है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने, मांसपेशियों की कार्यक्षमता बढ़ाने, रोग प्रतिरोधक क्षमता सुधारने और मानसिक स्वास्थ्य को संतुलित रखने में अहम भूमिका निभाता है। इसकी कमी से थकान, हड्डियों और मांसपेशियों में दर्द, बाल झड़ना, बार-बार बीमार पड़ना और मूड स्विंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं। आज की भागदौड़ भरी और इनडोर जीवनशैली के कारण लोग धूप से दूर हो गए हैं, जिससे शरीर में विटामिन-डी की कमी तेजी से बढ़ रही है। सूरज की रोशनी विटामिन-डी का सबसे अच्छा और प्राकृतिक स्रोत है। लेकिन इसके अलावा कुछ खाद्य पदार्थों और जीवनशैली में बदलाव के जरिए भी इसकी पूर्ति की जा सकती है। आइए, जानते हैं शरीर में विटामिन-डी का स्तर बढ़ाने के प्राकृतिक उपायों के बारे में -

2/6

सूरज की रोशनी लें

विटामिन-डी का सबसे प्राकृतिक और असरदार स्रोत सूरज की रोशनी है। इसलिए रोजाना सुबह 8 से 11 बजे के बीच 15–30 मिनट तक सीधी धूप में रहना फायदेमंद होता है। ध्यान रहे कि इस दौरान सनस्क्रीन का उपयोग न करें, ताकि त्वचा विटामिन डी का अवशोषण कर सके। Also Read - इन 5 फलों के सेवन से विटामिन डी की कमी होगी दूर, घंटों धूप में बैठने की नहीं होगी जरूरत

3/6

विटामिन डी युक्त आहार लें

शरीर में विटामिन डी के स्तर को बढ़ाने के लिए अपनी डाइट में कुछ विशेष चीजें शामिल करें, जैसे अंडे की जर्दी, मशरूम, फैटी फिश, फोर्टिफाइड दूध, दही और संतरे का जूस। ये खाद्य पदार्थ प्राकृतिक रूप से या फोर्टिफिकेशन के जरिए विटामिन डी प्रदान करते हैं।

4/6

फोर्टिफाइड फूड्स

आजकल बाजार में ऐसे कई फूड प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं, जिनमें विटामिन डी को कृत्रिम रूप से जोड़ा जाता है, जैसे – फोर्टिफाइड दूध, अनाज, सोया मिल्क और ओट्स। ये उन लोगों के लिए बेहतर विकल्प हैं, जो नॉन-वेज नहीं खाते और शरीर में विटामिन की पूर्ति करना चाहते हैं। Also Read - जरूरत से ज्यादा विटामिन D की दवाएं लेंगे तो शरीर में चुपके से हो जाएंगी ये बीमारियां, जानें कब और कितनी मात्रा में लें

5/6

सप्लीमेंट लें

अगर शरीर में विटामिन डी की कमी बहुत अधिक है, तो डॉक्टर की सलाह से विटामिन डी3 के सप्लीमेंट लिए जा सकते हैं। इन्हें टैबलेट, कैप्सूल या ड्रॉप्स के रूप में लिया जा सकता है, लेकिन इन्हें अधिक मात्रा में लेना नुकसानदायक हो सकता है, इसलिए डॉक्टर की बताई मात्रा अनुसार ही इसका सेवन करें।

6/6

आउटडोर एक्सरसाइज

धूप में रहकर की गई शारीरिक गतिविधियां जैसे वॉकिंग, योग या एक्सरसाइज न सिर्फ सेहत के लिए अच्छी होती हैं, बल्कि शरीर को विटामिन डी बनाने के लिए भी प्रेरित करती हैं। इससे विटामिन डी का स्तर प्राकृतिक रूप से बढ़ जाता है। Also Read - लटकने से काम नहीं चलेगा अगर बच्चे के शरीर में है इस विटामिन की कमी, तो रुक सकती है उसकी हाइट