हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को इन घरेलू उपायों की मदद से करें दूर

जैतून के तेल में ‘पॉलीफिनोल’ नामक एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो उच्च रक्तचाप और लो डेंसिटी लीपोप्रोटीन कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated: June 13, 2019, 9:32 PM

हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को इन घरेलू उपायों की मदद से करें दूर photo icon1/6

Remedies To Lower High BP 1

ब्लड प्रेशर की समस्या आजकल हर उम्र के व्यक्ति को होने लगी है। इसके पीछे का मुख्य कारण अनहेल्दी लाइफस्टाइल होता है। लेकिन साधारण से लगने वाली यह समस्या दिल की समस्या जैसी बड़ी बीमारियों को न्यौता देती है। इसके लिए आपको ब्लड प्रेशर के बारे में पता होना जरूरी होता है। हमारा हृदय नियमित रूप से धड़कता है और यह हमारे शरीर में ब्लड को पंप करता है। हमारे रक्त में ऊर्जा और ऑक्सीजन होती है जो कि सारे शरीर को प्राप्त होती है। जैसे-जैसे रक्त प्रवाह होता है, यह रक्त धमनियों पर दबाव बनाता है और जितनी ताकत रक्त धमनियों पर दबाव बनाते वक्त इस्तेमाल करता है उसे ब्लड प्रेशर कहते हैं। स्वस्थ रहने के लिए ब्लड प्रेशर का सामान्य होना जरुरी है। सामान्य ब्लड प्रेशर हमेशा 120/80एमएमएचजी से कम होता है। अगर ब्लड प्रेशर इससे ज्यादा है तो यह हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को कुछ घरेलू उपायों की मदद से ठीक किया जा सकता है। जानें, क्या हैं वो घरेलू उपाय...

हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को इन घरेलू उपायों की मदद से करें दूर photo icon2/6

Remedies To Lower High BP 2

हल्दी: हल्दी में कुरकुमिन मुख्य तत्व होता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेंटरी गुण होते है जो की सूजन कम करने में मदद करता है। इंफ्लेमेशन कम होने से रक्त संचार बढ़ जाता है और कार्डियोवॉस्कुलर सिस्टम को स्वस्थ रहता है। हल्दी को आप अपनी चाय में या किसी भी ड्रिंक में थोड़ी सी मात्रा में मिलाकर पी सकते हैं। Also Read - Tonsillitis क्या है? गले में दर्द, सूजन और Fever को न करें Ignore!

हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को इन घरेलू उपायों की मदद से करें दूर photo icon3/6

Remedies To Lower High BP 3

डार्क चॉकलेट: उच्च रक्तचाप को कम करने का यह स्वादिष्ट तरीका है। चॉकलेट में पर्याप्त मात्रा में पॉलिफिनॉल, फ्लेवेनॉल आदि एंटी-ऑक्सीडेंस होते हैं। फ्लेवेनॉइड एक केमिकल रिलीज करता है जिसे नाइट्रिक ऑक्साइड कहा जाता है। नाइट्रिक ऑक्साइड रक्त शिराओं को सिकुड़ने से बचाता है जिससे ब्लड सर्कुलेशन सही होता है और उच्च रक्तचाप की समस्या नहीं होती है। इसके लिए आप 60 से 70 प्रतिशत कोकोआ पाउडर युक्त डार्क चॉकलेट का सेवन कर सकते हैं।

हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को इन घरेलू उपायों की मदद से करें दूर photo icon4/6

Remedies To Lower High BP 4

विटामिन डी: विटामिन डी सूरज की किरणों से सीधा प्राप्त होने वाला विटामिन है। यह कोशिकाओं के निर्माण और विकास के लिए काफी उपयोगी होता है। आपका शरीर सीधे सूरज की किरणों से 50 -90 प्रतिशत विटामिन डी को अवशोषित कर सकता है। एक अध्ययन के अनुसार, विटामिन डी ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए उपयोगी होता है। इसलिए हाई- ब्लड प्रेशर की समस्या को कम करने के लिए आप विटामिन डी युक्त खाद्य पदार्थ जैसे अंडा और फैटी एसिड आदि का सेवन कर सकते हैं। Also Read - लिवर का कितना हिस्सा Donate कर सकते हैं? कौन बन सकता है Donor? | Dr. Ankur Garg

हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को इन घरेलू उपायों की मदद से करें दूर photo icon5/6

Remedies To Lower High BP 5

एक्सरसाइज करें: अधिक वजन होने से आपकी धमनियों पर अधिक दबाव पड़ता है जिससे आपके हृदय को रक्त संचरण के लिए 24 घंटे अधिक मेहनत करनी पड़ती है। इससे हृदय संबंधी बीमारियां, हाइपरटेंशन, स्ट्रोक जैसी समस्याएं हो जाती है। इसलिए वजन को नियंत्रित रखें और नियमित एक्सरसाइज करें। एक अध्ययन के अनुसार रोजाना एक्सरसाइज करने से उच्च रक्तचाप का खतरा कम होता है। इसके लिए रोजाना चलना और जॉगिंग करना भी फायदेमंद होता है।

हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को इन घरेलू उपायों की मदद से करें दूर photo icon6/6

Remedies To Lower High BP 6

जैतून का तेल: जैतून के तेल में ‘पॉलीफिनोल’ नामक एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो उच्च रक्तचाप और लो डेंसिटी लीपोप्रोटीन कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा जैतून के तेल में मोनोसैचुरेटेड फैटी एसिड होता है, जो हृदय की सेहत बेहतर बनाने में मदद करता है। Also Read - 4 साल व्हीलचेयर पर रही महिला, सेल बेस्ड थेरेपी के बाद फिर चलने लगी