गर्मियों के लिए आयुर्वेदिक ड्रिंक
गर्मियों में तेज धूप, पसीना और डिहाइड्रेशन शरीर को जल्दी थका देते हैं। गर्मियों में होने वाली इस परिस्थिति में शरीर को ठंडा रखने के लिए लोग अक्सर ठंडा पानी, सोडा और कोल्ड ड्रिंक का सहारा लेते हैं। कोला और सोडा बेशक से तुरंत आपको गर्मी से राहत दिलाए, लेकिन लंबे समय में लिवर, किडनी और दिल की सेहत के लिए हानिकारक होते हैं। ऐसे में आयुर्वेद गर्मियों में शरीर को अंदर से ठंडा रखने के लिए कुछ खास प्रकार के ड्रिंक्स को पीने की सलाह देता है। दिल्ली की आशा आयुर्वेदा की डायरेक्टर और आयुर्वेदिक डॉ. चंचल शर्मा बताती हैं कि आयुर्वेद मानता है कि गर्मी के मौसम में पित्त दोष बढ़ जाता है, जिससे शरीर में गर्मी, जलन, एसिडिटी और थकान जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में कुछ खास ड्रिंक्स हैं, जो आपके शरीर को अंदर से ठंडा रखने में मददगार होते हैं।
