नारियल पानी में नींबू मिलाकर पीने के फायदे क्या हैं?
गर्मियों का सीजन कई तरह की समस्याएं अपने साथ लाता है। इस सीजन में मुख्य रूप से शरीर में पानी की कमी, हीट स्ट्रोक और स्किन से जुड़ी परेशानियां शामिल होती हैं। ऐसे में हमें सही डाइट का चुनाव करना बहुत ही जरूरी हो जाता है। कई एक्सपर्ट गर्मियों के सीजन में नारियल पानी पीने की सलाह देते हैं। नारियल पानी पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है, जिससे कई तरह की दिक्कतों को दूर किय जा सकता है। लेकिन अगर आप इसमें नींबू को मिक्स करके पीते हैं, तो इससे कई तरह की दिक्कतें दूर हो सकती हैं। आइए जानते हैं नारियल पानी में नींबू को मिलाकर पीने से क्या होता है?
