क्या सिर्फ धूम्रपान करने वालों को होता है लंग कैंसर?
लंग कैंसर (Lung Cancer) आज की दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाली गंभीर बीमारियों में से एक है। लंग कैंसर सिर्फ व्यक्ति के फेफड़ों को प्रभावित नहीं करता है, बल्कि पूरे शरीर को अंदर से खोखला कर देता है। भारत जैसे विकासशील देश में आज भी 10 में से 7 लोग इस बात को मानते हैं कि लंग कैंसर सिर्फ धूम्रपान यानी की सिगरेट पीने वालों को ही होता है। लेकिन क्या यह सच है? आज 25 सितंबर को जब सारी दुनिया वर्ल्ड लंग डे (World Lung day 2025) मना रही है, तब हम इस बात की सच्चाई जानने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या बिना सिगरेट या तंबाकू का सेवन किए भी किसी को फेफड़ों का कैंसर (Lung Cancer) हो सकता है?