सरसों का तेल और लहसुन का इस्तेमाल करने के फायदे
अक्सर आपने देखा होगा कि कान में दर्द या फिर सर्दी जुकाम होने पर दादी नानी, सरसों का तेल और लहसुन का प्रयोग करने की सलाह देती हैं। ददी-नानी के ये नुस्खे बेहद ही कारगर होते हैं। इन दोनों के मिश्रण का प्रयोग करने से न सिर्फ सर्दी जुकाम की परेशानियां दूर होती हैं। बल्कि यह कई तरह की परेशानियों को कम कर सकता है। दरअसल, सरसों के तेल में मोनोसैच्युरेटेड फैटी एसिड, पॉलिअनसैच्युरेटेड फैटी एसिड, प्रोटीन होता है। वहीं, लहसुन में विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी और कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं, जो आपकी कई परेशानियों को कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं सरसों का तेल और लहसुन के इस्तेमाल करने से सेहत को होने वाले फायदे क्या हैं?