15 रुपए में मिट जाएंगे चेहरे के मुंहासे
Acne Mitane ke Liye Kya Lagaye: क्या आप कील-मुंहासों से परेशान हैं? आपके चेहरे पर बड़े-बड़े लाल दाने हो गए हैं? अगर हां, तो आपको महंगे प्रोडक्ट्स पर खर्चा करने की जरूरत नहीं है। दरअसल, मार्केट में मिलने वाले प्रोडक्ट्स में केमिकल होते हैं, जो स्किन को नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे में अगर घरेलू उपाय का इस्तेमाल किया जाए, तो इससे त्वचा को नुकसान नहीं होगा और यह काफी सस्ता भी पड़ेगा। आप सिर्फ 15 रुपए खर्च करके ही चेहरे के कील-मुंहासों को मिटा सकते हैं। इसके लिए आप किराने की दुकान या केमिस्ट से मुल्तानी मिट्टी का पाउडर लें और इसे कुछ दिनों तक रोजाना इस्तेमाल करें।