मुल्तानी मिट्टी से कैसे नहाना चाहिए?- Multani Mitti Se Kaise Nahan Chahiye
How to Bath with Multani Mitti: प्राचीन समय में त्वचा की खूबसूरती बढ़ाने के लिए मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल किया जाता था। लेकिन, मॉर्डन वर्ल्ड में लोगों ने तरह-तरह के प्रोडक्ट्स को स्किनकेयर रूटीन में शामिल करना शुरू कर दिया। हालांकि, आज भी कई लोग घरेलू उपाय के तौर पर मुल्तानी मिट्टी का उपयोग करते हैं। आयुर्वेद में भी मुल्तानी मिट्टी को त्वचा के लिए बेहद लाभकारी बताया गया है। खासकर, ऑयली स्किन वाले लोगों के लिए मुल्तानी मिट्टी अच्छी साबित होती है। क्योंकि मुल्तानी मिट्टी त्वचा से एक्स्ट्रा सीबम के उत्पादन को रोकने में मदद करती है। यह त्वचा के मुंहासों और दाग-धब्बों को मिटाती (Multani Mitti Benefits for Skin n Hindi) है। मुल्तानी मिट्टी की प्रकृति शीतल होती है, यह त्वचा को ठंडक प्रदान करती है और त्वचा की जलन शांत करती है। अक्सर लोग मुल्तानी मिट्टी को चेहरे पर लगाते हैं। आप चाहें तो मुल्तानी मिट्टी को नहाने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए, रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं मुल्तानी मिट्टी से नहाने का सही तरीका (Multani Mitti se Nahane ka Sahi Tarika)-
