बच्चों में कोरोना के लक्षण (Symptoms Of Corona In Kids In Hindi)
कोरोना की दूसरी लहर जितनी युवाओं और बुजुर्गों के लिए खतरनाक है उतनी ही बच्चों के लिए भी है। बाल विशेषज्ञों का कहना है कि 5-6 महीने के बच्चे भी कोरोना के शिकार हो रहे हैं। हालांकि बच्चे युवाओं की तुलना में वायरस से जल्दी रिकवर कर रहे हैं। ये बीमारी इसलिए भी खतरनाक है क्योंकि इसके लक्षण हर उम्र के व्यक्ति में अलग-अलग हैं और समय के साथ बदल रहे हैं। पहले बच्चों में कोरोना के लक्षण जहां बुखार और थकान के रूप में दिखते हैं अब वो पूरी तरह से बदल गए हैं। आज हम आपको कोरोना की दूसरी में बच्चों में कोरोना के लक्षण बता रहे हैं।