डायट से जुड़ी ये 6 आदतें जो करती हैं आपकी हड्डियों को बर्बाद

Soda और cold drinks का बच्चों की हड्डियों पर बुरा असर पड़ सकता है।

Written by Editorial Team | Updated : May 2, 2018 12:06 PM IST

1/7

Food And Bones Hindi1

डायट और एक्सरसाइज़ हेल्दी जीवन के लिए दो सबसे ज़रूरी आदतें हैं। इसलिए यह ज़रूरी हो जाता है कि आप अपनी डायट पर ध्यान दें। डॉ. बलविंदर राणा, एमएस ऑर्थोपेडिक्स, एडिशनल डायरेक्टर ऑर्थोपेडिक्स, फोर्टिस बोन एंड जॉइंट इंस्टीट्यूट ने बताया खान-पान से जुड़ी उन आदतों के बारे में जो हमारी हड्डियों पर असर डालती हैं।

2/7

Salt Hindi

ज़्यादा नमक- बहुत अधिक नमक खाने से शरीर से कैल्शियम का क्षरण होता है। मूत्र के साथ निकलनेवाले कैल्शियम की काफी मात्रा हमारी हड्डियों से आती है इसलिए यह आपकी हड्डियों को कमज़ोर कर सकता है। कुछ स्टडीज़ में ऐसा पाया गया है कि हर दिन 10 से 5 मिग्रा कम नमक खाने से हड्डियों पर उतना ही असर होगा जैसा प्रतिदिन 1000 मिग्रा कैल्शियम लेने से होता है।  Also Read - बदलते मौसम में सूखी खांसी और गले की खराश को कैसे ठीक करें?

3/7

Cola Hindi

सोडा पीने की आदत- बढ़ते हुए बच्चे अगर सोडा और कोल्ड्रिंक्स पीते हैं तो इसका बुरा असर उनकी हड्डियों पर पड़ सकता है। सोडा में मौजूद फास्फोरस कैल्शियम के इस्तेमाल में बाधा डालता है और अत्यधिक सोडा पीने से हड्डियों के विकास के लिए आवश्यक मैग्नेशियम का स्तर कम होता है।

4/7

Coffee Hindi

कॉफी का सेवन- अगर आप दिन में 3-4 कप से अधिक कॉफी पीते हैं तो आपको अपनी इस आदत पर छोड़ा कंट्रोल करना होगा। कॉफी पीना कम करके अपनी डायट में कैल्शियम वाली चीजें शामिल करें। क्योंकि कॉफी कैल्शियम के अवशोषण में अड़चन डालता है जिससे हड्डियों से कैल्शियम कम हो जाता है। 2014 में जर्नल ऑस्टियोपोरोसिस इंटरनेशनल में छपी एक स्टडी के अनुसार चाय पीने वाले लोगों को हिप फ्रैक्चर का ख़तरा कम होता है। इसी बात को ध्यान में रखकर आप कॉफी की जगह चाय पी सकते हैं। Also Read - 40 के बाद जरूरी है ब्रेस्ट कैंसर जांच, जानिए मैमोग्राफी टेस्ट कैसे होता है और कितना खर्च आता है

5/7

Meat Hindi

मीट और मीठी चीज़ें- ऐसी चीज़ें खाना कम करें जिनमें शक्कर, फैट, रेड मीट और ब्रेड तथा मैदा आदि शामिल हों। पास्ता और ब्रेड की बजाय आप प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट्स से भरपूर चीजें खाएं। अपने किचन में मछली, साबुत अनाज, ताज़े फल और सब्ज़ियों को स्टॉक करें।

6/7

Wait, There’s More!

Studies say chocolate may also positively impact mood and brain function, releasing ‘feel-good’ hormones, which can contribute to happiness and relaxation. Additionally, the presence of flavonols in chocolate has been linked to enhanced cognitive function, including improved memory and attention span. So, as you celebrate World Chocolate Day, enjoy that indulgence that uplifts your spirits and sharpens your mind.  Also Read - छाती में गैस चढ़ने पर क्या करें? जाने 5 उपाय, जिनसे तुरंत मिलेगा आराम

7/7

Alcohol Hindi

अल्कोहल की लत- बहुत अधिक शराब पीने वाले लोग अक्सर गिरते-पड़ते रहते हैं और इस तरह उनकी हड्डियों में चोट और टूट-फूट की संभावना अधिक होती है। अगर आप दिनभर में 2- 3 औंस से अधिक अल्कोहल लेते हैं तो यह आंतों द्वारा कैल्शियम के अवशोषण में अड़चन डालता है। साथ ही अल्कोहल लीवर को विटामिन डी के सही प्रयोग से भी रोकता है और इस तरह आपकी हड्डियां कमज़ोर होने लगती हैं।