सुबह के समय हार्ट अटैक के लक्षण (Heart Attack Symptoms In Morning)
हार्ट हमारे शरीर के सबसे प्रमुख अंगों में से एक है और जब आप हेल्दी होते हैं, तो आपका हार्ट भी हेल्दी तरीके से काम करने लगता है। इसी प्रकार जब तक आपका हार्ट सही रहता है आप भी हेल्दी रहते है। हार्ट से जुड़ी छोटी सी समस्या भी बाद में बड़ी बन सकती है, जिसे इग्नोर करना काफी परेशान कर देने वाली स्थिति बन सकती है। इसलिए हार्ट से जुड़े लक्षणों को इग्नोर नहीं करना चाहिए। लेकिन कुछ लक्षण ऐसे भी होते हैं, जो हार्ट से जुड़े होते हैं लेकिन ऐसा लगता नहीं है। इस कारण से हार्ट से जुड़े कुछ इस तरह के लक्षणों को अक्सर इग्नोर कर दिया जाता है, जो बाद में गंभीर परेशानी पैदा कर देते हैं। इस लेख में हम आपको ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में बताने वाले हैं, जो काफी परेशान कर देने वाली स्थिति बन सकते हैं और अगर इन्हें इग्नोर किया तो हार्ट अटैक का खतरा भी बढ़ सकता है।