चुपचाप किडनी, लिवर व फेफड़ों को डैमेज कर रही सुबह की ये 5 आदतें, जानें कौन सी आदत किस अंग को कर रही डैमेज

Morning Lifestyle Mistakes: सुबह उठकर की जाने वाली कुछ गलतियां जो आमतौर पर किडनी व लिवर जैसे अंदरूनी अंगों को डैमेज कर सकती हैं, जिसके बारे में हम आपको इस लेख में जानेंगे।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : September 10, 2025, 6:50 PM

चुपचाप किडनी, लिवर व फेफड़ों को डैमेज कर रही सुबह की ये 5 आदतें, जानें कौन सी आदत किस अंग को कर रही डैमेज photo icon1/6

सुबह की जाने वाली गलतियां

Morning Mistakes That Are Bad For Your Health: हमारे शरीर के अंदरूनी अंग बेहद जरूरी होते हैं और उन सबका अलग-अलग काम करना जरूरी है। हमारे लिए हेल्दी जीवन जीना, एनर्जेटिक रहना और बाकी सारे सामान्य जीवन के काम सामान्य रूप से करने के लिए इन सभी अंदरूनी अंगों का सामान्य रूप से काम करना जरूरी होता है। यहां तक कि कुछ अंग तो ऐसे भी हैं, जो अगर सामान्य रूप से काम न कर पाएं तो उनके बिना जीवित रहना भी मुश्किल हो सकता है। लेकिन हमारी दिनचर्या की कुछ आदतें जो हमारे इन अंदरूनी अंगों को नुकसान पहुंचा रही हैं। हम सुबह की कुछ ऐसी ही आदतों को बताने वाले हैं, जो हमारे शरीर के कई अंदरूनी अंगों को नुकसान पहुंचा रही होती हैं। साथ ही हम आपको इस लेख में यह भी बताएंगे कि सुबह की कौन सी आदत किस अंग को नुकसान पहुंचाती है।

चुपचाप किडनी, लिवर व फेफड़ों को डैमेज कर रही सुबह की ये 5 आदतें, जानें कौन सी आदत किस अंग को कर रही डैमेज photo icon2/6

सुबह खाली पेट चाय पीना

हमारे देश में न जानें में एक बड़ी संख्या में लोगों को यह आदत है कि वे उठते ही सबसे पहले चाय पीते हैं। हमारे यहां दूध वाली चाय में खूब शुगर होता है, जो लिवर के लिए बिल्कुल अच्छा नहीं होता है। आप जितना शुगर इनटेक करेंगे लिवर पर उतना ही प्रभाव पड़ता है। खासतौर पर सुबह खाली पेट चीनी वाली चाय लिवर के लिए अच्छी नहीं मानी जाती है। Also Read - हौज खास में गंदे पानी से लोग बीमार, क्या दूषित पानी से फैलने वाली बीमारियों का मौसम शुरू हो गया है?

चुपचाप किडनी, लिवर व फेफड़ों को डैमेज कर रही सुबह की ये 5 आदतें, जानें कौन सी आदत किस अंग को कर रही डैमेज photo icon3/6

सुबह उठकर पानी न पीना

सुह उठते ही पानी पीना बहुत जरूरी है और यह सिर्फ आपके पेट और पाचन के लिए ही नहीं बल्कि किडनी के लिए भी बेहद जरूरी है। सुबह उठकर पानी पीने से किडनी अच्छे से काम कर पाती है और किडनी स्टोन व किडनी इन्फेक्शन आदि का खतरा कम हो जाता है। सुबह उठकर जो लोग पानी नहीं पीते हैं, उन्हें किडनी से जुड़ी ये बीमारियां होने का खतरा रहता है।

चुपचाप किडनी, लिवर व फेफड़ों को डैमेज कर रही सुबह की ये 5 आदतें, जानें कौन सी आदत किस अंग को कर रही डैमेज photo icon4/6

उठते ही सिगरेट जलाने की आदत

समय कोई भी हो सिगरेट पीना बेहद हानिकारक है और यह किसी भी दृष्टि से स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है। कुछ लोगों को सुबह उठते ही सिगरेट जलाने की आदत है और उसका धुआं सीधे उनके फेफड़ों को खराब कर रहा होता है। इसलिए सुबह उठते ही सिगरेट जलाने की आदत भी आपके फेफड़ों को खराब कर रही है। Also Read - क्या आपका बढ़ता पेट अंदर ही अंदर पहुंचा रहा है नुकसान?

चुपचाप किडनी, लिवर व फेफड़ों को डैमेज कर रही सुबह की ये 5 आदतें, जानें कौन सी आदत किस अंग को कर रही डैमेज photo icon5/6

हेल्दी ब्रेकफास्ट न लेना

ब्रेकफास्ट हमारे लिए सुबह उठकर किए जाने वाले सबसे जरूरी कामों में से एक होना चाहिए। ऐसा इसलिए है क्योंकि सुबह के हमारे शरीर को न्यूट्रिशन की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। लेकिन कुछ लोग सुबह के समय ही बाहर की अनहेल्दी चीजें खाना शुरू कर देते हैं, जिससे उनके पाचन तंत्र के सभी अंगों पर उनका असर पड़ता है।

चुपचाप किडनी, लिवर व फेफड़ों को डैमेज कर रही सुबह की ये 5 आदतें, जानें कौन सी आदत किस अंग को कर रही डैमेज photo icon6/6

उठते ही फोन यूज करना

आज के समय में लोगों की सबसे बुरी आदत है उठते ही फोन का इस्तेमाल करने से सीधे हमारे ब्रेन और मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ता है। अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है। Also Read - अचानक से एंग्जायटी बढ़ जाए तो उसके लिए करना चाहिए, साइकियाट्रिस्ट ने बताए 4 तरीके

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source