सीधे लिवर पर अटैक करती हैं गर्मियों की सुबह की जाने वाली ये 5 आदतें, ज्यादातर लोग कर देते हैं अनदेखा

Morning Habits That Are Bad For Liver: सुबह उठकर हम कई ऐसे काम जाने-अनजाने में कर देते हैं, जो हमारे लिवर के लिए अच्छे नहीं होते हैं और इनसे लिवर के स्वास्थ्य पर सीधा असर पड़ता है।

Written by Mukesh Sharma | Updated : September 18, 2025 11:09 AM IST

1/6

लिवर को नुकसान पहुंचाने वाली आदतें`

Habits That affects Liver: लिवर हमारे शरीर के सबसे जरूरी अंगों में से एक है, जो खून को फिल्टर करने से लेकर हमारे शरीर के कई जरूरी काम करता है। लेकिन आजकल हम बहुत सी ऐसी गलतियां जानें-अनजाने में कर रहे हैं, जिनका सीधा असर हमारे लिवल पर पड़ रहा है और इसके कारण कई बार शरीर ठीक से काम भी नहीं कर पा रहा है। सुबह उठने के बाद हम कई ऐसी गलतियां कर रहे होते हैं, जिनका सीधा असर हमारे लिवर पर भी पड़ रहा है होता है और हम जाने-अनजाने में अपने लिवर को नुकसान पहुंचा रहे होते हैं। इस लेख में हम आपको हमारे द्वारा अक्सर की जाने वाली कुछ ऐसी ही गलतियों के बारे में आपको बताने वाले हैं।

2/6

सुबह उठते ही चाय पीने की आदत

यह आदत ज्यादातर लोगों को मिल जाती है, लेकिन बहुत ही कम लोगों को इस बात का जानकारी है कि यह आदत आपके स्वास्थ्य को भी नुकसान पहुंचा सकती है और सबसे ज्यादा आपका लिवर इससे प्रभावित होता है। चाय में मौजूद शुगर खासतौर पर खाली पेट लिया गया शुगर, कैफीन व अन्य तत्व लिवर को प्रभावित करते हैं। Also Read - रात को ठीक से नहीं आती नींद तो डिनर में आज ही खाना बंद कर दें ये चीजें, इग्नोर किया तो पड़ जाएंगे बीमार

3/6

ब्रेकफास्ट में ज्यादा शुगर लेना

कुछ लोग सुबह के खाने के साथ अक्सर मिठाई या फिर ब्रेकफास्ट में ऐसे फूड्स ले लेते हैं, जिनमें खूब मात्रा में चीनी होती है। अत्यधिक चीनी वाले फूड्स का किसी भी समय सेवन करना हेल्दी विकल्प नहीं है और खासतौर पर अगर आप सुबह के समय इसका सेवन करते हैं, तो इसका सीधा असर आपके लिवर पर पड़ता है।

4/6

सुबह उठकर पानी न पीना

सुबह उठकर पानी पीना बहुत जरूरी माना जाता है, जो अच्छे पाचन और शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने के लिए जरूरी माना जाता है। वहीं लिवर को स्वस्थ रखने के लिए भी यह बेहद जरूरी है और सुबह के समय पानी न पीने की आदत और सीधे ब्रेकफास्ट करने या कुछ और खाने की आदत का असर लिवर पर पड़ता है। Also Read - क्या मोबाइल से निकल रहा रेडिएशन आपको नुकसान पहुंचा रहा है? किन बातों का ध्यान रखना जरूरी?

5/6

ब्रेकफास्ट न करना या देरी से करना

सुबह के समय हेल्दी ब्रेकफास्ट करना बेहद जरूरी होता है, लेकिन कुछ लोग या दो ब्रेकफास्ट करने में बहुत देरी कर देते हैं या फिर सुबह का खाना ही स्किप कर देते हैं। खासतौर पर शरीर के बढ़ते वजन को रोकने के लिए लोग सुबह का खाना छोड़ देते हैं, जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। सुबह के समय खाना बहुत जरूरी होता है और इसे छोड़ना लिवर के लिए भी अच्छा नहीं माना जाता है।

6/6

सुबह खाली पेट दवाएं लेना

सुबह के समय बिना कुछ खाए-पीए दवाएं लेना लिवर के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसे में कुछ दवाएं लिवर पर गंभीर रूप से प्रभाव डाल सकती हैं। हालांकि, ध्यान रहे कुछ दवाएं जो खाली पेट ही लेना जरूरी है, वे लिवर को नुकसान नहीं पहुंचाती हैं। अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है। Also Read - क्या एंटीबायोटिक दवाओं से आंत में संक्रमण हो सकता है? जानें कौन सी गलतियां करते हैं लोग