पुरुषों के लिए मोरिंगा के फायदे
मोरिंगा, जिसे सहजन, मुनगा या ड्रमस्टिक के नाम से भी जाना जाता है, भारत में सदियों से आयुर्वेदिक औषधि के रूप में इस्तेमाल होता आया है। मोरिंगा एक सुपरफूड है। मोरिंगा मे विटामिन ए, सी, और ई, कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन, प्रोटीन और विभिन्न प्रकार के अमीनो एसिड पाए जाते है। यूं तो मोरिंगा हर किसी के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन पुरुषों के लिए मोरिंगा एक प्राकृतिक टॉनिक की तरह काम करता है। पुरुषों की जीवन शैली में तनाव, अनियमित खानपान, कम नींद, वर्क प्रेशर और शारीरिक कमजोरी जैसी समस्या तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में मोरिंगा एक ऐसा सुपर फूड है जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है। आज हम डाइटिशियन प्रांजल कुमत से जानेंगे पुरुषों को मोरिंगा खाने से क्या-क्या (Purusho ke Liye Moringa ke Fayde) फायदे मिलते है।