लिवर को नुकसान पहुंचाने वाले फूड्स
Foods That Are Bad For Liver: मानसून का मौसम आते ही हमारी स्वाद की लालसा बढ़ जाती है। बाहर की गर्मागर्म पकौड़ी, समोसे, जलेबी और मीठे स्नैक्स खाने का मन करता है। लेकिन यही स्वादिष्ट लगने वाले फूड्स हमारे शरीर, खासकर लिवर के लिए धीरे-धीरे खतरनाक साबित हो सकते हैं। असल में मानसून के मौसम में नमी और गंदगी के कारण संक्रमण, सर्दी-खांसी, डेंगू, मलेरिया और पेट से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना होता है। विशेषज्ञ भी इन दिनों बीमार न पड़े इसके लिए बाहर का तला-भुना खाना और सड़क किनारे खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों से परहेज करने को कहते हैं। साथ ही वह बताते हैं कि कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ भी हैं, जिन्हें मानसून में अधिक खाने से लिवर की कार्यक्षमता पर बुरा असर पड़ता है और वह अंदर ही अंदर खराब होने लगता है, बिना किसी साफ लक्षण के। तो आइए जानते हैं ऐसे ही 5 मानसून फूड्स के बारे में जो लिवर के लिए साइलेंट कीलर हैं।