Healthy-monsoon
बारिश के साथ ही बारिश में होने वाली बीमारियों (Monsoon diseases) की दस्तजक भी महसूस होने लगी है। इस मौसम का पूरा लुत्फम उठाना है तो जरूरी है कि उन बातों का ध्याजन रखें जो आपको बीमार कर सकती हैं। इस मौसम में बैक्टीaरिया पनपने की संभावना सबसे ज्याiदा होती है। वहीं विशेषज्ञ यह भी बताते हैं कि मॉनसून के मौसम में हमारा पाचन तंत्र भी कमजोर हो जाता है। जिसके चलते हमारे बीमार पड़ने (Monsoon diseases) की संभावना दोगुनी हो जाती है। अगर जरा सी भी लापरवाही की जाए तो बीमार होने की संभावना और भी बढ़ जाती है। अगर आप मॉनसून की बीमारियों (Monsoon diseases) से बचना चाहते हैं तो जरूरी है कि खानपान में थोड़ा सा परहेज रखें। आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में जिन्हें बारिश के मौसम में खाने से परहेज करना चाहिए।