मॉनसून डायट टिप्स
Ayurvedic Diet Tips for Monsoon: बरसात का मौसम जल्द ही आने वाला है। मॉनसून में बरसात के साथ पनपने वाली मौसमी बीमारियों (Monsoon Diseases) की रोकथाम के लिए तैयारियां अब तेज़ हो गयी हैं। प्रशासन और नगर पालिकाओं सहित अन्य सभी इकाइयां इन बीमारियों से लोगों को बचाने के लिए दवाइयों के छिड़काव, साफ-सफाई, गड्ढे भरने और मच्छरों को रोकने के लिए ज़रूरी उपाय अपनाती हैं। इसके साथ ही व्यक्तिगत स्तर पर लोगों को भी बरसात में खुद को बीमार होने से बचाने के लिए कुछ ज़रूरी एहतियात बरतनी चाहिए। खासकर, मॉनसून में डायट से जुड़ी गलतियां (Diet Mistakes in Monsoon) आपकी सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक साबित हो सकती हैं। (Ayurvedic Diet Tips for Monsoon in Hindi)
