बेटियों के लिए माता रानी के Modern नाम
Modern and Unique Goddess Durga Names For Baby Girl : सनातन धर्म में मां दुर्गा को शक्ति, भक्ति, साहस और करुणा का प्रतीक माना गया है। नवरात्रि के 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है। नवरात्रि जैसा खास मौका हो या फिर आम दिनों की बात, भारत के विभिन्न क्षेत्रों में पुराने समय से लेकर आज तक मां दुर्गा के हजारों नाम प्रचलित हैं। माता रानी के हर नाम के पीछे एक खास अर्थ छिपा हुआ। नवरात्रि (Navratri Celebration 2025) के खास मौके पर आपके घर बेटी का आगमन हुआ है और बेटी के लिए कोई नाम सोच रहे हैं, तो हम आपको बताने जा रहे हैं माता रानी के 10 मॉर्डन और यूनिक नाम।
