Unique Hindu Baby Names: हिन्दू धर्म के हिसाब से चुनें बच्चों के यूनिक नाम और उनका अर्थ

Bachho Ke Liye Best Hindu Names: अगर आप अपने बेटे या बेटी के लिए नाम खोज रहे हैं लेकिन इंटरनेट पर वही पुराने घिसे-पिटे नामों की लिस्ट मिल रही है उन्हें अभी बंद कर दें। आज हम आपको हिन्दू धर्म के हिसाब से 5 यूनिक नाम बताने वाले हैं, जिन्हें आप एक बार में ही पसंद कर देंगे।

Written by Vidya Sharma | Published : June 26, 2025 5:43 PM IST

1/6

बच्चों के लिए यूनिक नाम (Baby Unique Names)

Hindu Dharm Ke Hisab Se Baby Names: पहले के जमाने में बच्चों के नाम ऐसे रखे जाते थे कि बड़े होने के बाद बच्चे खुद सुनते ही नाक सड़ाने लगते थे। आज भी कई जगहों पर ऐसा होता है लेकिन फिर भी नामों के चुनाव को लेकर थोड़े बदलाव आए हैं। आज कोई भी मां-बाप अपने बच्चे का बहुत ही सोच-समझकर रख रहे हैं। अगर आप अपनी हिंदू धर्म के हिसाब से अपने बच्चे का नाम रखने कि सोच रहे हैं तो गोलू, रिंकू या फिर किशोर जैसे नाम रखने से बचें। नए जमाने में अपने बेटे या बेटी के नाम ऐसे चुनें जिनका अर्थ भी सार्थक हो और बोलने में भी वो बहुत ही सुंदर लगें। चलिए आपका एक काम हल्का कर देते हैं और आपको बताते हैं लड़के और लड़कियों के लिए बेस्ट हिन्दू नेम्स। (Baby Boy And Girl Hindu Names)

2/6

1. आध्या या आरव रखें अपने बच्चे का नाम

अगर आपकी बेटी है तो उसका नाम देवी दुर्गा के नाम पर रखें और आध्या कहकर पुकारें। इसका दूसरा अर्थ पहली शक्ति भी होता है। आप अपनी बेटी का इस प्यारे से नाम के साथ स्वागत कर सकते हैं। वहीं अगर आप बेटे के लिए नाम खोज रहे हैं तो बच्चे के शांत स्वभाव के हिसाब से उसका नाम आरव रख सकते हैं, क्योंकि इसका अर्थ शांति और शांतिपूर्ण होता है। Also Read - भगवान शिव के इन मॉर्डन नामों पर रखें बेटे का नाम, पर्सनालिटी बनेगी खास

3/6

लिपिका रखें अपनी बेटी का नाम

लिपिका नाम बहुत ही खूबसूरत है, जिसके कई अर्थ हैं जैसे लिपका का मतलब छोटा सा लेख या स्क्रिप। ये शब्द संस्कृत से आया है और रचनात्मकता को दर्शाता है। ऐसा कहा जाता है कि बच्चे में अपने नाम के हिसाब से गुण आते हैं, तो अगर आप चाहते हैं कि आपकी बेटी पढ़ाई में बहुत अच्छी हो तो उसे लिपिका नाम दे सकते हैं।

4/6

ओजस्विनी और चित्रक हैं बहुत प्यारे नाम

अगर आप अपने बेटे कि लिए हिंदू धर्म के आधार पर चित्रक नाम रख सकते हैं, जिसका अर्थ चित्रकार होता है। ये संस्कृत का शब्द है खूबसूरती को दर्शाता है। आप अपने सुंदर से बेटे को चित्रक नाम दे सकते हैं। नहीं अगर आप बेटी के लिए 'ओ' शब्द से नाम खोज रहे हैं ओजस्विनी रख सकते हैं, जिसका मतलब एनर्जी, तेज, चमक और शोभायमान होता है। Also Read - गणतंत्र दिवस के दिन हुआ है घर में बच्चे का जन्म, तो उन्हें दें ये वीर-बहादुन नाम, 20+ नामों की लिस्ट

5/6

बेटे के लिए चुने दिव्यांक नाम

अगर आप अपने बेटे के लिए द या दि से नाम सोच रहे हैं तो दिव्यांक नाम से बेहतर कुछ भी नहीं है। इसका अर्थ प्रकाश की किरण, व्यापक और बहुत बड़ा अंश होता है। इस प्यारे से नाम के साथ आप अपने बच्चे की जिंदगी की एक दिव्य शुरुआत कर सकते हैं।

6/6

विहान है बहुत प्यारा नाम

विहान शब्द संस्कृत से निकला है जिसका अर्थ नई शुरुआत, सुबह और सवेरे होता है। ये बहुत ही प्यारा और लड़कों के लिए थोड़ा हटके नाम है, वरना कई माता-पिता आज भी अपने बच्चे कान करन, अजय या फिर मुकेश रखते हैं। इन नामों में कोई बुराई नहीं है, लेकिन हर बच्चा चाहता है कि उसका नाम बहुत यूनिक हो। इसलिए आप अपने बेटे का नाम विहान नाम रख सकते हैं। Also Read - 2026 में बहुत ट्रेंडिंग रहने वाले हैं बच्चों के ये 10 नाम, मीनिंग भी होगा बहुत यूनिक