सफेद बालों को काला कैसे करें?
How to dye your hair With Castor oil: उम्र से पहले बालों का सफेद होना चिंता का विषय हो सकता है। हालांकि, पिछले कुछ सालों में यह समस्या काफी बढ़ी है। इसका मुख्य कारण खान-पान हो सकता है। दरअसल, जब आपकी बॉडी में विटामिन B12, विटामिन D3 और आयरन जैसे पोषक तत्वों की कमी हो जाती है, तो बालों के पोर्स में मेलेनिन नाम का तत्व कम होने लगता है, जो बालों के रंग का उत्पादन करता है। ऐसे में जब मेलेनिन की कमी हो जाती है, तो बालों का रंग भी सफेद होने लगता है। हालांकि, सफेद हो चुके बालों को काला करने के लिए आप अरंडी के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।