सरसों के तेल से बाल काले कैसे करें?
Sarso Ke Tel Baal Kale Kaise Kare: उम्र बढ़ने के साथ बालों का सफेद होना एक आम बात है। लेकिन आजकल कम उम्र में ही लोगों के बाल सफेद हो रहे हैं। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे प्रदूषण, गलत खानपान, खराब जीवनशैली और केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से बाल सफेद हो सकते हैं। अपने सफेद होते बालों को काला करने के लिए ज्यादातर लोग हेयर डाई, मेहंदी और कलर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इनमें हानिकारक केमिकल्स मौजूद होते हैं, जो बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में, अपने सफेद होते बालों को काला करने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैं। इन्हीं उपायों में सरसों का तेल भी शामिल है। जी हां, सरसों का तेल बालों को मजबूत बनाने के साथ-साथ काला करने में भी प्रभावी होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण मौजूद होते हैं, जो बालों को उम्र से पहले सफेद होने से बचाते हैं। साथ ही, यह स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है, जिससे बालों को काला करने और बालों की ग्रोथ बढ़ाने में मदद मिलती है। तो आइए, जानते हैं सफेद बालों को काला करने के लिए सरसों के तेल का इस्तेमाल कैसे करें (How To Use Mustard Oil for White Hair In Hindi) -