रात को अच्छी और गहरी नींद के लिए दूध में मिलाकर पिएं ये चीजें
स्वस्थ रहने के लिए रात को अच्छी और गहरी नींद लेना बहुत जरूरी होता है। लेकिन आजकल की बदलती तनावपूर्ण जीवनशैली में काफी लोगों को नींद न आने की समस्या का सामना करना पड़ता है। रात में ठीक तरह से न सो पाने के कारण न केवल शारीरिक, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। अगर आपको भी रात में नींद नहीं आती है, तो सोने से पहले दूध का सेवन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, दूध में ट्राइप्टोफैन नमक अमीनो एसिड पाया जाता है, जो नींद लाने में मदद करता है। रात को सोने से पहले दूध में कुछ खास चीजों को मिलाकर सेवन करने से अच्छी और गहरी नींद आती है। तो आइए, जानते हैं रात को अच्छी नींद के लिए आप दूध में किन चीजों को मिक्स करके पी सकते हैं (What To Mix In Milk For Better Sleep In Hindi)?
