Diabetes Control करने में एक्सपर्ट है 5 प्रकार के अनाज से बना ये मिक्स आटा, जानें ब्लड शुगर के लिए बेस्ट अनाज

Flour for diabetes: बढ़ते शुगर को कंट्रोल करने के लिए कुछ अनाज को मिक्स करके उनके आटे का सेवन किया जा सकता है और डायबिटीज में यह काफी फायदेमंद भी रहता है। जानें किन-किन अनाजों का मिक्स आटा खाना चाहिए।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : January 24, 2023, 5:45 PM

Diabetes Control करने में एक्सपर्ट है 5 प्रकार के अनाज से बना ये मिक्स आटा, जानें ब्लड शुगर के लिए बेस्ट अनाज photo icon1/6

डायबिटीज के लिए बेस्ट आटा (Best Atta For Diabetes)

Grains for diabetes: डायबिटीज जेनेटिक डिजीज होने के साथ-साथ एक लाइफस्टाइल डिजीज है और इसलिए इसे कंट्रोल करने के लिए सही लाइफस्टाइल का होना बहुत जरूरी है। रोजाना एक्सरसाइज करके शरीर को एक्टिव रखने के साथ-साथ ही डाइट का होना भी जरूरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि हम जो कुछ भी खाते हैं, उसका सीधा असर हमारे ब्लड शुगर पर पड़ता है। गेहूं के आटे से बनी रोटियां खाने से ब्लड शुगर कंट्रोल करने में थोड़ी दिक्कत आने लगती है। इसलिए ऐसे आटे से बनी रोटियां खाना ज्यादा फायदेमंद रहता है, जो ब्लड शुगर को बढ़ाने की बजाय कंट्रोल करने में मदद करे। इस लेख में हम आपको 5 ऐसे अनाजों के बारे में बताने वाले हैं, जिनके मिक्स आटे से बनी रोटियां खाने से ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है और साथ ही डायबिटीज से जुड़ी अन्य समस्याओं का खतरा भी कम रहता है। जानिए ऐसे कौन से अनाज हैं, जिनके आटे का सेवन करना डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद रहता है।

Diabetes Control करने में एक्सपर्ट है 5 प्रकार के अनाज से बना ये मिक्स आटा, जानें ब्लड शुगर के लिए बेस्ट अनाज photo icon2/6

गेहूं (Wheat For Diabetes)

एक सीमित मात्रा में गेहूं के आटे का सेवन भी किया जा सकता है और यह काफी फायदा भी देता है। बाजरे, ज्वार, काले चने और मक्के के साथ गेहूं के मिलाएं और इस इस मिक्स आटे से रोटियां बनाकर उसका सेवन करें। इस मिक्स आटे का सेवन करने से ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है और साथ ही साथ डायबिटीज जैसी बीमारियों का खतरा भी काफी हद तक कम हो जाता है। Also Read - डायबिटीज होने से पहले बॉडी देती है इस तरह के Signals

Diabetes Control करने में एक्सपर्ट है 5 प्रकार के अनाज से बना ये मिक्स आटा, जानें ब्लड शुगर के लिए बेस्ट अनाज photo icon3/6

बाजरा (Millets For Diabetes)

डायबिटीज के मरीजों के लिए बाजरा काफी फायदेमंद रहता है और यह ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। साथ ही बाजरे में मौजूद फाइबर व अन्य कई प्रकार के पोषक तत्व होते हैं, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के साथ-साथ डायबिटीज के दौरान होने वाली कब्ज जैसी समस्याओं को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

Diabetes Control करने में एक्सपर्ट है 5 प्रकार के अनाज से बना ये मिक्स आटा, जानें ब्लड शुगर के लिए बेस्ट अनाज photo icon4/6

ज्वार (Jowar For Diabetes)

ज्वार की रोटी बेहद फायदेमंद होती है और खासतौर पर डायबिटीज के मरीजों के लिए यह काफी फायदेमंद मानी जा सकती है। ज्वार की रोटी खाने में थोड़ी कड़वी हो सकती है इसलिए इसे अन्य अनाज के साथ मिक्स करके खाया जा सकता है। Also Read - डायबिटीज और बढ़ता मोटापा कंट्रोल करेंगे ये आसान तरीके

Diabetes Control करने में एक्सपर्ट है 5 प्रकार के अनाज से बना ये मिक्स आटा, जानें ब्लड शुगर के लिए बेस्ट अनाज photo icon5/6

मक्का (Corn For Diabetes)

डायबिटीज के मरीज मक्के की रोटी भी खा सकते हैं, लेकिन अन्य अनाज के साथ इसे मिलाकर और मिक्स आटे की रोटी बनाना काफी फायदेमंद हो सकता है। अगर आपके घर में डायबिटीज की मरीज है तो मक्के और अन्य अनाज को बराबर मात्रा में मिलएं और उसका आटा बनाकर खिलाएं।

Diabetes Control करने में एक्सपर्ट है 5 प्रकार के अनाज से बना ये मिक्स आटा, जानें ब्लड शुगर के लिए बेस्ट अनाज photo icon6/6

काला चना (Bengal Gram For Diabetes)

जिन लोगों को ब्लड शुगर कंट्रोल नहीं हो रहा है उनके लिए काले चने का सेवन काफी फायदेमंद हो सकता है। काले चने के आटे को अन्य दूसरे अनाज से बने आटे के साथ मिलाकर इसकी रोटी बनाई जा सकती है। काले चने का आटा डायबिटीज को कंट्रोल करने के साथ-साथ असामान्य रूप से बढ़ रहे वजन को कंट्रोल करने में भी मदद करता है। Also Read - डायबिटीज से परेशान लोग अपनी डाइट में शामिल करें ये फूड्स

The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source