hamburger icon
A
Read in English

आगे प्रेग्नेंसी में दिक्कत ला सकती हैं महिलाओं कि ये 5 आदतें, जानें किन बातों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए इग्नोर

pregnancy mistakes: गर्भ धारण के लिए महिलाओं का शरीर पूरी तरह से स्वस्थ होना जरूरी है। महिलाओं की कुछ गलतियां बाद में जाकर प्रेगनेंसी को नुकसान पहुंचा सकती है। चलिए जानते हैं कौन सी हैं ये आदतें।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : January 14, 2023, 3:03 PM

आगे प्रेग्नेंसी में दिक्कत ला सकती हैं महिलाओं कि ये 5 आदतें, जानें किन बातों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए इग्नोर photo icon1/6

गर्भधारण से जुड़ी परेशानियां

गर्भधारण करना हर महिला के जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। लेकिन आजकल की लाइफस्टाइल के कारण ज्यादातर लोगों में यह देखा जा महिलाओं को प्रेगनेंसी से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा कई बार पहले की गई गलतियों के कारण होता है। हम आज अपना जीवन कैसे जी रहे हैं और अपनी सेहत का कितना ध्यान रख रहे हैं, इसका असर हमारी भविष्य की सेहत पर पड़ता है। ठीक इसी प्रकार प्रेगनेंसी में भी होता है, महिलाएं अपने शुरुआती जीवन में कुछ ऐसी गलतियां कर सकती हैं, जो बाद में उनकी प्रेगनेंसी में अड़चन बन सकती है। यह लेख उन सभी महिलाओं को जरूर पढ़ना चाहिए जो प्रेगनेंसी का प्लान बना रही हैं या फिर जिन्हें आगे भविष्य में प्रेग्नेंट होना है। चलिए जानते हैं महिलाएं आमतौर पर अपने जीवन में ऐसी कौन सी गलतियां करती हैं, जिनका नुकसान उन्हें बाद में भुगतना पड़ता है।

आगे प्रेग्नेंसी में दिक्कत ला सकती हैं महिलाओं कि ये 5 आदतें, जानें किन बातों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए इग्नोर photo icon2/6

1. धूम्रपान व शराब का सेवन

आजकल पुरुष व महिलाओं दोनों को ही युवावस्था में ड्रिंकिंग व स्मोकिंग की आदत पड़ जाती है। शराब व धूम्रपान दोनों ही सेहत के लिए नुकसानदायक हैं। बहुत ही कम महिलाएं इस बारे में जानती हैं कि ज्यादा शराब व धूम्रपान का सेवन करने से गर्भावस्था से जुड़ी अन्य समस्याएं भी पैदा हो जाती हैं। Also Read - पिता के त्याग ने बचाई बच्चों की जान, किडनी दान कर बना मिसाल

आगे प्रेग्नेंसी में दिक्कत ला सकती हैं महिलाओं कि ये 5 आदतें, जानें किन बातों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए इग्नोर photo icon3/6

2. क्रोनिक बीमारियां का नियंत्रण

डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल जैसी बीमारियों को समय रहते कंट्रोल करना जरूरी होता है। अगर किसी महिला को गर्भावस्था से पहले ही ये बीमारियां हैं, तो अच्छी लाइफस्टाइल आदतों, सही डाइट और दवाओं आदि की मदद से इन्हें कंट्रोल रखना जरूरी है। ये बीमारियां आगे जाकर प्रेगनेंसी से जुड़ी समस्याएं पैदा कर सकती हैं।

आगे प्रेग्नेंसी में दिक्कत ला सकती हैं महिलाओं कि ये 5 आदतें, जानें किन बातों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए इग्नोर photo icon4/6

3. वजन को नियंत्रित न रखना

मोटापा ऐसी स्थिति को जो आपकी गर्भावस्था और गर्भधारण करने की क्षमता दोनों को प्रभावित कर सकता है। कुछ महिलाओं का वजन उसकी प्रेगनेंसी की उम्र से पहले ही बढ़ जाता है, जिससे प्रेग्नेंट होने में दिक्कत हो सकती है। जिन महिलाओं को वजन बढ़ता जा रहा है, वे अपने बढ़ते वजन पर रोक लगाने पर विचार करना चाहिए। Also Read - रात में नींद नहीं आती? रोज सोने से पहले करें ये 3 योगासन

आगे प्रेग्नेंसी में दिक्कत ला सकती हैं महिलाओं कि ये 5 आदतें, जानें किन बातों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए इग्नोर photo icon5/6

4. संक्रमण को सीरियस न लेना

मूत्र प्रणाली के किसी भी हिस्से में संक्रमण होना बाद में प्रेगनेंसी को नुकसान पहुंचा सकता है। कुछ महिलाएं शर्म या अन्य किसी वजह से इस संक्रमण की ठीक से जांच व इलाज नहीं करवा पाती हैं और इस कारण से कई बार बाद में प्रेग्नेंट होने में दिक्कत आने लगती है।

आगे प्रेग्नेंसी में दिक्कत ला सकती हैं महिलाओं कि ये 5 आदतें, जानें किन बातों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए इग्नोर photo icon6/6

5. समय पर जांच न कराना

महिलाओं के शरीर में हार्मोन से लेकर जेनेटिक स्थितियों तक कई ऐसी छोटी-छोटी समस्याएं होती हैं, जो बाद में बड़ी समस्याएं बन जाती हैं। समय पर इनकी जांच कराना कई बार बड़ी समस्याएं पैदा होने से रोक सकता है। इसलिए महिलाओं को समय-समय पर गाइनेकोलॉजिस्ट से बात करते रहना चाहिए। Also Read - वजन घटाने के लिए खाएं Chia Seeds? जानें फायदे, सही मात्रा और खाने का सही तरीका