Girls-mistakes-in-periods-1
खासतौर पर सर्दियों के दिनों में महिलाओं के साथ यह दिक्कत जरूरी आती है, क्योंकि सर्दियों के दिनों में पानी अक्सर कम ही पीया जाता है। लेकिन पीरियड्स के दौरान पर्याप्त पानी पीना जरूरी होता है, क्योंकि इस दौरान होने वाली मसल क्रैंप्स, पेट दर्द, ब्लोटिंग और सिरदर्द जैसी समस्याओं को कम करने के लिए शरीर में पर्याप्त पानी होना जरूरी है। अगर आप पर्याप्त पानी नहीं पी रहे हैं, तो ये समस्याएं और ज्यादा बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है।
हम हर किसी को पीरियड्स में पेन किलर लेने की सलाह नहीं दे रहे हैं, क्योंकि कुछ महिलाओं को पीरियड्स के दौरान ज्यादा दर्द होता है, किसी महिला को कम दर्द होता है। इसलिए अगर किसी महिला को ज्यादा दर्द होता है, तो उसे पेन किलर दवाएं ले लेनी चाहिए। हालांकि, आपके दर्द के अनुसार कौन सी पेन किलर दवा आपके लिए सही रहेगी, इस बारे में जानकारी लेने के लिए आपको एक बार डॉक्टर से संपर्क करे लेना चाहिए। डॉक्टर से पूछे बिना आपको किसी भी प्रकार की पेन किलर दवा लेने की सलाह नहीं दी जाती है।
मासिक धर्म के दौरान साफ-सफाई का खास ध्यान रखना सबसे ज्यादा जरूरी है, लेकिन हार्मोन में बार-बार हार्मोन में उतार-चढ़ाव, मूड स्विंग, दर्द और कमजोरी के कारण कई बार महिलाएं साफ-सफाई नहीं रख पाती हैं। ऐसे में इन्फेक्शन आदि होने का खतरा काफी बढ़ जाता है। इसलिए पीरियड्स के दिनों में दिन में कम से कम दो बार गुनगुने पानी से नहाएं, जिससे आपकी मांसपेशियां भी रिलैक्स होंगी और क्रैंप्स व दर्द कम होंगे।
यह बात सच है कि पीरियड्स के दिनों में कई बार ठीक से नींद नहीं आती है, क्योंकि हार्मोन बदलाव के कारण मूड चिड़चिड़ा रहता है और दर्द व क्रैंप्स भी होते हैं, जिसके कारण आराम महसूस नहीं हो पाता है और नींद नहीं आती है। लेकिन पर्याप्त व अच्छी गुणवत्ता की नींद लेना जरूरी है और इसलिए रात को समय से बिस्तर पर चले जाएं, फोन का इस्तेमाल न करें और सोने से पहले चाय, कॉफी या किसी और तरीके से कैफीन न लें क्योंकि यह नींद कम करने में मदद करती है। अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।