बच्चों को बिगाड़ देती हैं पेरेंट्स की ये गलतियां
Five Mistakes in Parenting That Spoil Their Children Behaviour: हर पेरेंट्स की यही इच्छा होती है कि उनका बच्चा बड़ा होकर एक अच्छा, समझदार और संस्कारी इंसान बने। वे चाहते हैं कि बच्चा पढ़-लिखकर अपने पैरों पर खड़ा हो, समाज में सम्मान पाए और बड़ों का आदर करे। इसके लिए पेरेंट्स प्यार, सही शिक्षा और अच्छे संस्कार देने की पूरी कोशिश करते हैं। लेकिन कई बार अनजाने में पेरेंट्स कुछ गलतियां कर देते हैं, जो बच्चों के भविष्य को नुकसान पहुंचा सकती हैं। कम उम्र में ही बच्चे बिगड़ने लगते हैं अगर पेरेंट्स अपनी जिम्मेदारियों को समझकर सही मार्गदर्शन न दें। इसलिए यह जानना जरूरी है कि कौन सी 5 गलतियां पेरेंट्स को नहीं करनी चाहिए, ताकि बच्चे सही दिशा में बढ़ें।