सर्दियों में मेथी खाने से क्या होता है?
Fenugreek Benefits in Hindi: मेथी पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें फाइबर, प्रोटीन, आयरन, मैग्नीशियम, जिंक आदि पाए जाते हैं। मेथी में विटामिन सी, के, ए, बी6 और एंटीऑक्सीडेंट्स भी अधिक मात्रा में होते हैं। मेथी पाचन-तंत्र के लिए अच्छा होता है और ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है। मेथी के बीजों में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर की सूजन और दर्द को कम करते हैं। अगर आप नियमित रूप से मेथी के बीजों का सेवन करेंगे, तो इससे कब्ज और गैस से राहत मिलेगी। आपको बता दें कि मेथी की तासीर गर्म होती है, जिससे शरीर में गर्माहट बनी रहती है। इसलिए सर्दियों में मेथी का सेवन जरूर करना चाहिए। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं सर्दियों में मेथी खाने के फायदे (Sardiyo e Methi Khane ke Fayde)-