बड़े-बड़े पेड़ों के ऊपर और झाड़ियों में आपने एक बिना पत्तियों का बेल देखा होगा, अगर नहीं देखा, तो अगली बार किसी झाड़ियों के पास गुजरें, तो जरूर देखने की कोशिश करें। क्योंकि ये बेल कोई साधारण सा बेल नहीं, बल्कि बहुत ही गुणकारी और असरकारी बेल है। यह आपकी कई समस्याओं को चुटकी में ठीक कर सकता है। यह बेल इतनी ज्यादा शक्तिशाली होती है कि जिस पेड़ पर लिपट जाए, उसे पनपने नहीं देती है। इसके साथ ही यह उस पेड़ के सभी पौष्टिक तत्व अपने अंदर सोख लेती है। आप इसी बात से समझ गए होंगे कि यह हमारे लिए कितना ज्यादा गुणकारी होता है।इस बेल को साधारण भाषा में अमरबेल कहते हैं, तो इंसानों की कई बीमारियों को जड़ से खत्म करने की ताकत रखती है। यह बेल मिट्टी में नहीं पनपती, इसलिए इसे आकाश बेल कहते हैं। अमर बेल गहरे पीले हरे रंग की होती है। अमर बेल का आर्युवेद जगत एक विशेष स्थान दिया गया है। चलिए जानते हैं आज इसके फायदों और इस्तेमाल करने के तरीकों के बारे में जानते हैं-