यूरिक एसिड के लक्षणों को कम करने में मददगार है मंजिष्ठा, जानें महिलाओं के लिए इसके 5 फायदे

Manjistha ke fayde: मंजिष्ठा एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है जो कि सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद है। इसके अलावा दस्त जैसी पेट की समस्याओं में भी ये फायदेमंद है।

Written by Pallavi Kumari | Updated : May 27, 2022 1:26 PM IST

1/6

महिलाओं के लिए मंजिष्ठा के फायदे-Manjistha Benefits For Women

Manjistha benefits in hindi: मंजिष्ठा कई औषधीय तत्वों से भरपूर है जो कि शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद है। मंजिष्ठा में पाए जाने वाले एन्थ्राक्विनोन (anthraquinones) कई जैविक गतिविधियां में मददगार है। इसमें एंटीइंफ्लेमेटरी गुण है जो कि शरीर में सूजन और दर्द को रोकता है। इसके अलावा इसमें हेपेटोप्रोटेक्टिव, एंटिफंगल, इम्यूनोमॉड्यूलेटरी, हाइपोटेंशन, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एनाल्जेसिक और म्यूटाजेनिक गुण है। लेकिन महिलाओं के लिए मंजिष्ठा के कुछ खास फायदे (Manjistha benefits for women) हैं। वो कैसे आइए, हम आपको बताते हैं।

2/6

1. यूरिक एसिड के लक्षणों को कम करने में मददगार (Manjistha For Uric Acid In Hindi)

यूरिक एसिड के कारण शरीर में गाउट की समस्या बढ़ने लगती है और महिलाओं में ये समस्या ज्यादा होती है। ऐसे में शरीर के अलग-अलग अंगों और जोड़ों में दर्द होता है। तो, इस दौरान मंजिष्ठा का इस्तेमाल आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए आप त्रिफला के साथ मंजिष्ठा मिला कर इसका सेवन कर सकते हैं। ये यूरिक एसिड को तो कम करेगा ही, साथ ही इसका एंटीइंफ्लेमेटरी गुण दर्द को कम करने में मददगार है।  Also Read - बोर्ड एग्जाम में कम नंबर से निराश बच्चों को टूटने से कैसे बचाएं? इन 5 बातों का ध्यान जरूर रखें पेरेंट्स

3/6

2. PCOD में फायदेमंद (Manjistha Benefits For PCOD)

मंजिष्ठा सभी प्रकार की हार्मोनल समस्याओं के लिए एक जादुई उपाय है। पीसीओडी से पीड़ित महिलाओं के लिए, मंजिष्ठा का सेवन सक्रिय रूप से रक्त को शुद्ध करने में मदद करता है और गर्भाशय को स्वस्थ रख कर होर्मोनल प्रोडक्शन को सही करता है। इससे रेगुलर पीरियड्स होने में मदद मिलती है और पीसीओडी के दूसरे लक्षणों जैसे कि वजन बढ़ने आदि से छुटकारा मिलता है।

4/6

3. पीरियड्स में ब्लोटिंग और दर्द को कम करता है (Manjistha Benefits For Periods)

यह मासिक धर्म को नियंत्रित करने, प्रसवोत्तर बीमारियों के इलाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और यहां तक ​​कि अत्यधिक पेट दर्द और ब्लीडिंग का इलाज करने में भी मदद करता है। इसके अतिरिक्त, यह मासिक धर्म के दौरान आसान प्रवाह को प्रोत्साहित करता है।  Also Read - गर्मियों में इन 5 तरीकों से रखें अपने चेहरी की त्वचा का ध्यान, हर कोई पूछेगा कैसे आया इतना ग्लो?

5/6

4. स्किन के लिए मंजिष्ठा के फायदे (Manjistha Benefits For Skin)

मंजिष्ठा की एंटी-बैक्टीरियल, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गतिविधियां त्वचा के लिए फायदेमंद होती हैं। मंजिष्ठा अर्क मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया को रोकता है और बाहरी सूजन जैसे अल्सर और त्वचा की स्थिति के प्रबंधन में सहायक होता है। अर्क में पाए जाने वाले एन्थ्राक्विनोन चेहरे पर फाइन लाइन और रिंक्ल्स को रोकता है और त्वचा को खूबसूरत बनाने में मदद करता है।

6/6

5. मेनोपॉज के बाद दिल के लिए फायदेमंद (Manjistha For Heart Health)

मेनोपॉज के बाद ज्यादातर महिलाओं में दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में मंजिष्ठा का बायोएक्टिव घटकों की उपस्थिति के कारण हाइपोग्लाइसेमिक गतिविधि को दर्शाता है, जिससे दिल की बीमारियां कम होने लगती हैं। इसके अलावा ये कैल्शियम, अनियमित हृदय ताल का प्रबंधन करता है और रक्त वाहिकाओं में लिपिड पेरोक्सीडेशन और संचय को रोकता है जो बदले में एथेरोस्क्लेरोसिस, ब्लॉकेज, दिल के दौरे, रक्त के थक्के आदि के जोखिम को कम करता है।  Also Read - क्या खाली पेट केला खा सकते हैं? जानें कौन-खाएं और कौन-परहेज करें