Sign In
  • हिंदी

आम के स्वाद में डूब जाने से पहले जान लें इसके नुकसान, ज्यादा खाने से हो सकती है ये परेशानी

Mango overeating Side Effects : आम का स्वाद भले ही कितना भी जबरदस्त हो, लेकिन अधिक मात्रा में इसके सेवन से आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं। आइए जानते हैं ज्यादा आम खाने के नुकसान क्या हैं ?

Written by Kishori Mishra | Published : June 8, 2023 12:36 PM IST

ज्यादा आम खाने के नुकसान

Mango overeating Side Effects : ज्यादातर लोग गर्मियों का इंतजार इसलिए होता है, क्योंकि इस सीजन में भरपूर रूप से आम खाने के लिए मिलता है। भारत में आम को सभी फलों का राजा माना जाता है। यह रसीला फल न सिर्फ स्वाद में जबरदस्त होता है, बल्कि पोषण तत्वों से भी भरपूर होता है। लेकिन अधिक मात्रा में इसके सेवन से शरीर पर नकारात्मक प्रभाव भी पड़ते हैं। आम में उच्च मात्रा में प्राकृतिक शुगर होती है और इसमें विटामिन ए, बी, सी, ई, के जैसे कई लाभकारी विटामिन और मिनरल्स होते हैं। इसमें पाए जाने वाले पॉलीफेनोल्स, ट्राइटरपीन और ल्यूपोल में एंटीऑक्सीडेटिव और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। लेकिन रिसर्च बताते हैं कि जरूरत से अधिक आम का सेवन शरीर के लिए नुकसानदेह ( Eating Too Much Mango Side Effects ) हो सकता है।

वजन बढ़ने की समस्या

आम में कैलोरी की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जो कुछ लोगों का वजन बढ़ा सकती है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक औसत आकार के आम में 150 कैलोरी होती है। इसलिए अगर आपका वजन काफी ज्यादा बढ़ रहा है, तो आम का सेवन सीमित मात्रा में ही करें।  Also Read - Periods में महिलाओं को नहीं पीनी चाहिए चाय, जानें कैसे सेहत पर पड़ता है इसका बुरा असर

ब्लड में बढ़ सकता है शुगर का स्तर

आम में शुगर की मात्रा अधिक होती है, जो डायबिटीज के मरीजों को नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए अगर आप पहले से डायबिटीज जैसी बीमारी से ग्रसित हैं, तो इसका सेवन सीमित मात्रा में करें। वहीं, डॉक्टरी सलाह पर ही आम खाएं।

एलर्जी की परेशानी

कुछ लोगों को आम से एलर्जी हो सकती है। ऐसे में आपको नाक बहना, सांस लेने में दिक्कत, पेट दर्द और छींक आने की शिकायत हो सकती है। इसलिए सलाह दी जाती है कि आम खाने के बाद अगर आपको इस तरह की परेशानी होती है, तो पहले एलर्जी की जांच कराएं और कुछ समय के लिए आम का सेवन बंद कर दें।  Also Read - Bedtime Drinks: रात को सोने में आती है दिक्कत? इन Drinks का करेंगे सेवन तो जल्दी आएगी नींद

अपच की समस्या

कई बार आम का अधिक सेवन करना, अपच का कारण बन सकता है, खासकर कच्चे आम का सेवन करने से अपच की परेशानी हो सकती है। इसलिए अधिक मात्रा में कच्चे आम का सेवन करने से (Raw mango Side effects) बचें। इसी तरह, पके आम में कार्बाइड नामक एक केमिकल होता है जो खाने के लिए सुरक्षित नहीं हो सकता है।

डायरिया की परेशानी

अधिक मात्रा में आन खाने से डायरिया की समस्या होने की संभावना रहती है। दरअसल, आम में उच्च मात्रा में फाइबर होता है। अगर आप फाइबरयुक्त फलों का अधिक सेवन करते हैं, तो इससे डायरिया होने की संभावना काफी ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में अधिक मात्रा में आम का सेवन न करें।  Also Read - खाली पेट सेब का सिरका पीने से मिलते हैं 7 जबरदस्त फायदे

कैसे खाएं आम? - Know Method Of Eating Mango

आम का सेवन हमेशा दोपहर के समय करना अच्छा होता है। वहीं, आम को खाने से कुछ घंटे पहले पानी में डुबोकर रख दें। यह आम खाने की पुरानी परंपरा है। दरअसल, आम में फाइटिक एसिड होता है, जिसकी वजह से शरीर में गर्मी पैदा हो सकती है। ऐसे में अगर आप पानी में भिगोकर आम खाते हैं, तो फाइटिक एसिड का स्तर कम हो सकता है।