सर्दियों में खाएं इस पीले आटे की रोटी, शरीर बनेगा स्ट्रॉन्ग, पाचन और डायबिटीज की परेशानी भी होगी

Verified Medically Reviewed By: Dt. Pranjal kumat

Sardiyon mein makai ki roti khane ke fayde: सर्दियों में लोग कई प्रकार की रोटियां खाते हैं। इनमें से एक पीले अनाज की रोटी खाना स्वाद और सेहत दोनो के लिए अच्छा होता है।

Written by Ashu Kumar Das | Published : November 24, 2025 4:04 PM IST

1/9

सर्दियों में मक्के की रोटी खाने के फायदे

Sardiyo mein makki ki roti khane ke fayde: सर्दियों का मौसम शरीर पर कई तरह के प्रभाव डालता है- जैसे शरीर का तापमान कम होना, मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाना, अचानक से भूख बढ़ना, पाचन की समस्याएं और जोड़ों में दर्द होना। यही कारण है कि सर्दियों में खानपान पूरी तरह से बदल जाता है। सर्दियों में खानपान ऐसा होना चाहिए, जो शरीर को गर्माहट दे, ऊर्जा बढ़ाये और सेहत को मजबूत बनाए। इन सभी चीजों का कॉम्बिनेशन है मक्के की रोटी। मक्के की रोटी उत्तर भारत, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में सर्दियों के दौरान बड़े चाव से खाया (Benefits of Makki ki Roti in Winters) जाता है। सर्दियों में गेहूं की बजाय मक्के की रोटी खाई जाए, तो इससे सेहत को कई प्रकार के फायदे मिलते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में-

2/9

मक्के की रोटी के पोषक तत्व

जयपुर स्थित महात्मा गांधी अस्पताल की न्यूट्रिशनिस्ट और डाइटिशियन प्रांजल कुमत का कहना है कि मक्के की रोटी में कार्बोहाइड्रेट, डाइटरी फाइबर, विटामिन A, B, E, K, आयरन, जिंक और हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं। ये सभी तत्व मिलकर शरीर को ऊर्जा, गर्माहट और मजबूती देते हैं, जो सर्दियों में बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं सर्दियों में मक्के की रोटी खाने के फायदों के बारे में- Also Read - पिंक सॉल्ट सेहत के लिए कैसे है फायदेमंद? जानें सामान्य नमक से कैसे अलग है

3/9

शरीर को रखता है गर्म

मक्के का आटा शरीर का तापमान बढ़ाने की क्षमता रखता है। डाइटिशियन का कहना है कि यह एक हीट-जनरेटिंग फूड माना जाता है, जो सर्दियों में शीतलहर और ठंडी हवाओं से शरीर को बचाने में मदद करता है।

4/9

पाचन मनाता है बेहतर

मक्के के आटे में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है। सर्दियों में जिन लोगों को अक्सर गैस, पेट में दर्द, एसिडिटी की परेशानी होती है, वो अगर गेहूं की बजाय मक्के की आटे की रोटी खाते, तो ये पेट को लंबे समय तक हल्का रखता है। सर्दियों में मक्के की रोटी खाने से कब्ज और पाचन से जुड़ी अन्य परेशानी कम होती है। Also Read - दिमाग को थका देती है बार-बार सोचने की आदत, जानें कैसे करें कंट्रोल

5/9

जोड़ों के दर्द से राहत

सर्दियों में जोड़ों और घुटनों में दर्द आम समस्या है। सर्दियों में जोड़ों के दर्द की परेशानी बुजुर्गों में देखी जाती है। जोड़ों के दर्द को कम करने में भी मक्के की रोटी फायदेमंद होती है। मक्के की रोटी शरीर में गर्मी बढ़ती है और मैग्नीशियम, कैल्शियम जैसे मिनरल्स से भरपूर होती है, जो जोड़ों की सूजन कम करने में मददगार हैं।

6/9

वायरल इंफेक्शन से करता है बचाव

डाइटिशियन प्रांजल कुमत बताती हैं कि मकई में मौजूद विटामिन C, जिंक और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं। सर्दियों में मक्के के आटे की रोटी खाने से वायरल इंफेक्शन, सर्दी-जुकाम और मौसम बदलने से होने वाली बीमारियां कम होती है। Also Read - चांदी के गिलास का पानी होता है बेहद फायदेमंद, रोज पीने से दूर हो जाएंगी ये 4 समस्याएं

7/9

वजन को रखता है मैनेज

मक्के की रोटी लंबे समय तक पेट भरा रखती है। इससे ओवरईटिंग और स्नैकिंग की आदत कम होती है। जो लोग सर्दियों में तेजी से वजन बढ़ने से परेशान रहते हैं, उनके लिए यह रोटी एक बेहतरीन विकल्प है। सर्दियों में जो लोग वजन कम करने की चाह रखते हैं, उन्हें डाइट में मक्के की रोटी जरूर शामिल करनी चाहिए।

8/9

डायबिटीज में फायदे

मक्के की रोटी का जीआई कम होता है। यानी मक्के की रोटी खाने से ब्लड शुगर अचानक से नहीं बढ़ता है। यह ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मदद कर सकता है, खासकर सर्दियों में जब मीठे का सेवन बढ़ जाता है। इसलिए डायबिटीज के रोगी भी बिना किसी संकोच के मक्के की रोटी खा सकते हैं। Also Read - इन लोगों के लिए खतरनाक हो सकता है बदलता मौसम, डॉक्टर से जानिए कैसे रहें सुरक्षित

9/9

त्वचा के लिए फायदेमंद

सर्द हवाओं के कारण ठंड के मौसम में त्वचा ड्राई और डैमेज हो जाती है। सर्दियों में त्वचा को हील करने में भी मक्के की रोटी फायदेमंद होती है। मक्के में मौजूद Vitamin E और एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को हेल्दी, ग्लोइंग और मॉइस्चराइज बनाए रखते हैं।