समय से पहले उम्र बढ़ने का कारण
Mahilaon me Tezi se Umr Badhne ka Karan: महिला हो या पुरुष, हर कोई चाहता है कि भले ही उम्र बढ़ती जाए, लेकिन चेहरे पर हमेशा ग्लो बना रहे और वह जवान दिखे। खूबसूरत और चमकदार त्वचा आत्मविश्वास बढ़ाने में अहम भूमिका निभाती है। लेकिन बदलती जीवनशैली, तनाव, गलत खानपान और नींद की कमी से त्वचा समय से पहले बूढ़ी दिखने लगती है। हालांकि समय रहते अगर स्किन केयर और हेल्दी लाइफस्टाइल पर ध्यान न दिया जाए तो झुर्रियां, दाग-धब्बे और ढीलापन जल्दी आ जाता है। इसलिए त्वचा को जवां बनाए रखने के लिए सही आदतें अपनाना बेहद जरूरी है, ताकि उम्र का असर चेहरे पर न दिखे। ऐसे में अगर आप भी हमेशा जवान दिखना चाहते हैं, तो इन 5 आदतों को तुरंत सुधारें।
