लीची खाने से पहले ध्यान रखें ये 5 बातें, दिमागी बुखार और फूड पॉइजनिंग समेत हो सकती हैं कई बीमारियां

Lychee poisoning symptoms: लीची खाने के बाद आपको उल्टी और पेट दर्द जैसी समस्याएं होने लगे तो ये असल में लीची के नुकसान हैं जो कि इसमें छिपे कुछ तत्वों के कारण हो सकते हैं। साथ ही कुछ लोगों में ये एलर्जी (lychee allergy) का भी कारण बन सकता है।

WrittenBy

Written By: Pallavi Kumari | Published : May 24, 2022, 4:48 PM

लीची खाने से पहले ध्यान रखें ये 5 बातें, दिमागी बुखार और फूड पॉइजनिंग समेत हो सकती हैं कई बीमारियां photo icon1/6

लीची के नुकसान-Lychee Fruit Side Effects

लीची गर्मियों में खाया जाने वाला फल है और लोग इसे अलग-अलग तरीकों से खाते हैं। कोई इसका ड्रिंक बनाता है तो कोई स्मूदी और इस तरह ये कई तरह से कई प्रकार से खाया जाता है। लेकिन आपको ये जान कर हैरानी हो सकती है कि कुछ लीची कई बार आपको बीमार कर सकती है। जी हां, दरअसल, लीची में कुछ छिपे हुए कीड़े हो सकते हैं जो कि प्वाइजनिंग और एलर्जी का कारण बन सकते हैं। इसके अलावा ये अन्य प्रकार से भी आपको नुकसान (lychee fruit side effects) पहुंचा सकते हैं।

लीची खाने से पहले ध्यान रखें ये 5 बातें, दिमागी बुखार और फूड पॉइजनिंग समेत हो सकती हैं कई बीमारियां photo icon2/6

1. लीची में हो सकता है जहरीला पदार्थ (Toxins In Lychee Causes Encephalitis)

लीची में जहरीला पदार्थ एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (Acute Encephalitis Syndrome) का कारण बनता है, जिसे स्थानीय रूप से चमकी बुखार या दिमागी बुखार के नाम से जाना जाता है, जो मस्तिष्क बुखार का एक रूप है जो मस्तिष्क की सूजन के कारण होता है। एईएस के लक्षणों में बुखार, उल्टी और बेहोशी या दौरे की शुरुआत शामिल है।  Also Read - रात- रात भर जागना हो ओवरथिंकिंग की निशानी, दिमाग को शांत रखने के लिए करें ये 5 काम

लीची खाने से पहले ध्यान रखें ये 5 बातें, दिमागी बुखार और फूड पॉइजनिंग समेत हो सकती हैं कई बीमारियां photo icon3/6

2. खाली पेट लीची कभी ना खाएं (Don't Eat Lychee At Empty Stomach)

खाली पेट लीची के विषाक्त पदार्थों का सेवन विशेष रूप से हानिकारक होता है। इस फल में पाया जाने वाला मेथिलीन साइक्लोप्रोपाइल-ग्लाइसिन (MCPG) एक रसायन है मस्तिष्क को प्रभावित करता है और पेट में एसिडिटी, ब्लोटिंग और बदहजमी का कारण बन सकता है।

लीची खाने से पहले ध्यान रखें ये 5 बातें, दिमागी बुखार और फूड पॉइजनिंग समेत हो सकती हैं कई बीमारियां photo icon4/6

3. अचानक से ब्लड शुगर लो कर सकता है (Causes Hypoglycemia)

लीची का साइक्लोप्रोपाइल-ग्लाइसिन (Methylene cyclopropyl-glycine) ब्लड शुगर को लो करने के लिए जाना जाता है। यानी कि हो सकता है कि आपने कुछ भी ना खाया हो और लीची खा लिया तो ये अचानक से आपके ब्लड शुगर को लो (Causes Hypoglycemia) कर सकती है। इसलिए जो लोग लीची खा रहे हैं उन्हें इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए।  Also Read - वजन को कम करने के लिए आयुर्वेद को दवाओं से अच्छा विकल्प क्यों मानते हैं लोग?

लीची खाने से पहले ध्यान रखें ये 5 बातें, दिमागी बुखार और फूड पॉइजनिंग समेत हो सकती हैं कई बीमारियां photo icon5/6

4. फूड प्वाइजिंग और एलर्जी हो सकती है (lychee Poisoning And Allergy)

लीची में छिपे हुए माइक्रोब्स फूड प्वाइजिंग और एलर्जी का कारण बन सकते हैं। इसके अलावा ये अंदर से खराब हो सकता है और बिना देखे इसे खाना पेट से जुड़ी गड़बड़ियों का कारण बन सकता है। जैसे कि ये फूड प्वाइजनिंग का कारण बन सकता है। तो, कई बार इससे एलर्जी हो सकती है जैसे कि शरीर पर लाल चक्कते और रैशेज।

लीची खाने से पहले ध्यान रखें ये 5 बातें, दिमागी बुखार और फूड पॉइजनिंग समेत हो सकती हैं कई बीमारियां photo icon6/6

5. छोटे बच्चों का ज्यादा ना खिलाएं लीची (Do Not Give Litchi To Children)

छोटे बच्चों को लीची ज्यादा ना खिलाएं। ऐसा इसलिए क्योंकि लीची के तत्व इंफेक्शन का कारण बन सकता है। इससे अचानक से पेट में दर्द और शरीर पर लाल-लाल दाने हो सकते हैं। साथ ही कई बार ये दिमागी बुखार का भी कारण बन सकता है। इसलिए छोटे बच्चों को लिची का जूस पिला लें पर लिची खिलाने से बचें। सथ ही अगर आप भी लीची खाने जा रहे हैं तो पहले ये देखें कि आप ताजी लीची का चुनाव करें और फिर इसे छिलने के बाद देखें कि कहीं इसमें कोई कीड़ा तो नहीं है। साथ ही अगर खाने के बाद शरीर में कोई भी परेशानी हो तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं और उनसे संपर्क करें।  Also Read - कैसे पीठ का मामूली दर्द भी रीढ़ की हड्डी में ट्यूमर का संकेत हो सकता है? स्पाइन सर्जन से जानें

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source