hamburger icon
A
Read in English

लंग कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? इन संकेतों को बिल्कुल नजरअंदाज न करें

फेफड़ों के कैंसर के मामलों में काफी तेजी देखने को मिल रही है। यह एक गंभीर और जानलेवा बीमारी है। इसलिए इसका समय पर इलाज करवाना बहुत जरूरी है। इसके शुरुआती लक्षणों की पहचान करें-

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : August 1, 2026, 11:58 AM

लंग कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? इन संकेतों को बिल्कुल नजरअंदाज न करें photo icon1/6

लंग कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं?

लंग कैंसर (फेफड़ों का कैंसर) दुनिया में कैंसर से होने वाली मौतों का सबसे बड़ा कारण है। शुरुआत में इसके लक्षण अक्सर दिखाई नहीं देते या इतने सामान्य होते हैं कि लोग उन्हें सर्दी-खांसी, एलर्जी या बढ़ती उम्र की समस्या समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। यही वजह है कि कई मरीजों में बीमारी का पता तब चलता है, जब कैंसर काफी बढ़ चुका होता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और अमेरिकी रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (CDC) दोनों इस बात पर जोर देते हैं कि शुरुआती लक्षणों की पहचान और समय पर जांच से इलाज की सफलता बढ़ सकती है।

लंग कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? इन संकेतों को बिल्कुल नजरअंदाज न करें photo icon2/6

1. लगातार रहने वाली खांसी

CDC के अनुसार, जब लंग कैंसर की शुरुआत होती है तो लगातार खांसी की समस्या रह सकती है। इसलिए अगर लंबे समय तक खांसी हो रही है या 3 सप्ताह से ज्यादा समय से खांसी है, तो इस संकेत की अनदेखी न करें। खासकर, अगर दवा लेने के बाद खांसी में आराम न मिले तो डॉक्टर से जरूर मिलें। लंबे समय तक होने वाली खांसी, लंग कैंसर का शुरुआती संकेत हो सकता है। इतना ही नहीं, कुछ मामलों में लंग कैंसर की वजह से खांसी होने पर बलगम के साथ खून भी निकल सकता है। Also Read - आयुर्वेद एक्सपर्ट्स से जानें किन बातों का ध्यान रखकर फेफड़ों के कैंसर के खतरे को कम किया जा सकता है?

लंग कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? इन संकेतों को बिल्कुल नजरअंदाज न करें photo icon3/6

2. सीने में लगातार दर्द

वैसे तो सीने में दर्द कई कारणों से हो सकता है। लेकिन, अगर सांस लेने, खांसने या हंसने पर भी सीने में दर्द होने लगे तो यह लंग कैंसर का शुरुआती संकेत हो सकता है। CDC के अनुसार, अगर बिना मेहनत किए भी सांस फूलने लगे या सांस लेने में कठिनाई महसूस हो तो जांच जरूर कराना चाहिए। ये भी फेफड़ों के कैंसर का लक्षण हो सकता है।

लंग कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? इन संकेतों को बिल्कुल नजरअंदाज न करें photo icon4/6

3. बिना वजह वजन कम होना

अगर बिना डाइटिंग या एक्सरसाइज किए ही आपका वजन लगातार कम होने लगे, तो स्थिति को सामान्य न समझें। CDC के अनुसार, बिना वजह अगर वजन कम हो रहा है या लगातार थकान बनी हुई है, तो ये भी लंग कैंसर के शुरुआती संकेत हो सकते हैं। हालांकि, थकान कई अन्य कारणों से भी हो सकता है। सिर्फ लंग कैंसर ही इसका एकमात्र कारण नहीं है। Also Read - स्मोकिंग करने से ही नहीं बल्कि इन 5 कारणों से भी तेजी से बढ़ता है, लंग कैंसर का खतरा

लंग कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? इन संकेतों को बिल्कुल नजरअंदाज न करें photo icon5/6

4. बार-बार फेफड़ों में संक्रमण

अगर बार-बार निमोनिया या ब्रोंकाइटिस हो रहा है, तो डॉक्टर इसकी जांच जरूर कराएं। फेफड़ों का कैंसर होने पर बार-बार संक्रमण हो सकता है। फेफड़ों का कैंसर होने पर सांस लेते समय सीटी जैसी आवाज आना भी लंग कैंसर से भी जुड़ा हो सकता है। हालांकि, घरघराहट की आवाज आना अस्थमा का संकेत भी माना जाता है।

लंग कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? इन संकेतों को बिल्कुल नजरअंदाज न करें photo icon6/6

किन लोगों में ज्यादा होता है खतरा?

WHO के अनुसार, धूम्रपान लंग कैंसर का सबसे बड़ा जोखिम कारक है। लेकिन, केवल स्मोकर्स ही नहीं बल्कि पैसिव स्मोकिंग, वायु प्रदूषण, रेडॉन गैस, एस्बेस्टस और कुछ अन्य हानिकारक रसायनों के संपर्क में आने वाले लोगों में भी इसका खतरा ज्यादा बना रहता है। कई मामलों में लंग कैंसर उन लोगों में भी पाया जाता है जिन्होंने कभी धूम्रपान नहीं किया होता है। अगर आपको इनमें से कोई भी लक्षण लगातार 2–3 सप्ताह से अधिक समय तक बना रहे, खासकर लगातार खांसी, खांसी में खून, सांस फूलना या सीने में दर्द, तो डॉक्टर से सलाह लें। समय पर जांच से बीमारी का जल्दी पता लग सकता है और इलाज के बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। Also Read - क्या लंग कैंसर अनुवांशिक बीमारी है? एक्सपर्ट से समझिए कैंसर का रिस्क बढ़ाने में DNA का रोल