hamburger icon
A
Read in English

चमकेगा किस्मत का सितारा, दिसंबर में पैदा हुए बच्चों के लिए “द” से शुरु होने वाले 5 सबसे लकी नाम

D se Lucky Name | दिसंबर के ठंडे महीने में जन्म लेने वाले बच्चों का नाम अगर द से निकल रहा है, तो उन्हें काफी शुभ माना जाता है। इस लेख में जानेंगे उनके लिए कुछ लकी नाम।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : December 11, 2025, 3:05 PM

चमकेगा किस्मत का सितारा, दिसंबर में पैदा हुए बच्चों के लिए “द” से शुरु होने वाले 5 सबसे लकी नाम photo icon1/6

दिसंबर में जन्मे लड़के व लड़कियों के लिए लकी नाम

Lucky Names for December Born: दो तरह के लोग होते हैं जिनमें से कुछ मानते हैं कि एक बच्चा अपनी किस्मत अपने साथ लेकर पैदा होता है, जबकि दूसरे मानते हैं कि कोई भी अपनी किस्मत लेकर पैदा नहीं होता बल्कि उसे यहां खुद अपनी किस्मत बनानी पड़ती है। लेकिन इसमें कोई शक नहीं है कि किसी बच्चे की किस्मत उसके जन्म के समय, स्थान और स्थिति पर काफी निर्भर करती है और ज्योतिष शास्त्र में तो यह भी कहा जाता है कि बच्चे का जन्म किस महीने में हुआ है यह भी उसकी किस्मत का एक बड़ा पहलू होता है। इंटरनेट पर बहुत से लोग अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर चुके हैं कि जिस महीने में बच्चे का जन्म हुआ है अगर उसी अक्षर से उसका नाम निकल रहा है, तो वह बहुत लगी होता है। उदाहरण के लिए दिसंबर के महीने में पैदा हुए बच्चों का नाम अगर “द” अक्षर से निकल रहा है, तो यह अच्छा संकेत हो सकता है और इस लेख में हम आपको द अक्षर से निकलने वाले कुछ लकी नामों के बारे में बताएंगे।

चमकेगा किस्मत का सितारा, दिसंबर में पैदा हुए बच्चों के लिए “द” से शुरु होने वाले 5 सबसे लकी नाम photo icon2/6

दैविक - देविका

अगर दिसंबर के महीने में आपके घर बेटा या बेटी हुई है और उनका नाम द से निकल रहा है तो दैविक व देविका एक अच्छा विकल्प उनके लिए बन सकता है। दैविक का मतलब दिव्य यानी देवताओं से संबंधित होता है। दैविक भी उन क्लासिक नामों में से एक है जो कभी पुराना नहीं हो सकता है। इसलिए अगर आपको यह नाम आपके बेटे या बेटी के लिए अच्छा लग रहा है, तो आप इसे चुन सकते हैं। Also Read - बारिश के मौसम में हल्दी के साथ मिलाकर खाएं काली मिर्च, सर्दी- खांसी और जुकाम से मिलेगी राहत

चमकेगा किस्मत का सितारा, दिसंबर में पैदा हुए बच्चों के लिए “द” से शुरु होने वाले 5 सबसे लकी नाम photo icon3/6

दिव्यम व दिव्या

दिसंबर के महीने में जन्में आपके बेटे या बेटी के लिए दिव्यम नाम भी काफी अच्छा विकल्प हो सकता है, क्योंकि दिव्यम व दिव्या नाम का मतलब भी देवताओं संबंधित व दिव्य शक्तियों से जुड़ा होता है। देवताओं से संबंधित कोई भी नाम आपके बच्चे के लिए काफी शुभ माना जाएगा और अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे पर देवताओं की कृपा बनी रहे तो यह एक अच्छा विकल्प आपके लिए हो सकता है।

चमकेगा किस्मत का सितारा, दिसंबर में पैदा हुए बच्चों के लिए “द” से शुरु होने वाले 5 सबसे लकी नाम photo icon4/6

दक्ष - दक्षिता

अगर आपके लाडले या लाडली का नाम द से निकल रहा है तो आपके लिए यह किसी मौके से कम नहीं है। क्योंकि द से बहुत शुभ नाम मिलते हैं जिनमें जिनमें दक्ष व दक्षिता भी शामिल है। दक्ष ब्रह्मा जी के बेटे का नाम है, जो आपके बच्चे के लिए भी बेहद शुभ होने वाला है। दक्ष नाम का मतलब भी कुशल व योग्य होता है। Also Read - पैरों और चेहरे पर सूजन जैसे और कौन से लक्षण हैं, जो किडनी रोगों का संकेत हो सकते हैं?

चमकेगा किस्मत का सितारा, दिसंबर में पैदा हुए बच्चों के लिए “द” से शुरु होने वाले 5 सबसे लकी नाम photo icon5/6

दिशांत - दिशिता

अगर आपके बेटे या बेटी का नाम द से निकलता है और आप कोई अलग नाम रखना चाहते हैं, जो पहले ज्यादा बार इस्तेमाल में न लाया गया हो। ऐसे में द से निकले वाले नामों में एक यूनिक नाम दिशांत भी हो सकता है और लड़की का नाम दिशिता हो सकता है। दिशांत नाम का अर्थ है एक बुद्धिमान व्यक्ति व नेता, नाम शुभ होने के साथ-साथ इसका अर्थ भी अच्छा निकलता है।

चमकेगा किस्मत का सितारा, दिसंबर में पैदा हुए बच्चों के लिए “द” से शुरु होने वाले 5 सबसे लकी नाम photo icon6/6

दृष - दृषा

द से निकलने वाले नामों में ज्यादातर देखा गया है कि नाम बड़े होते हैं और अगर आप छोटा नाम ढूंढ रहे हैं तो दृष और बेटी के लिए दृषा नाम अच्छा है। दृष व दृषा नाम दृश्य से ही मिलता-जुलता है और अगर आपके बच्चे का नाम द अक्षर से निकल रहा है तो उसके लिए यह एक छोटा और यूनिक नाम हो सकता है, जिसका अर्थ भी अच्छा निकलता है। Also Read - मानसून में गर्भवती महिलाओं को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?