UNESCO ने दिया लखनऊ को पाक-कला विरासत का सम्मान, सेहत के लिए लाजवाब हैं ये 5 डिशेज

Lucknow Famous Food List: लखनऊ को क्रिएटिव सिटी ऑफ गैस्ट्रोनॉमी का खिताब मिलने के बाद हम आपको बताने जा रहे हैं वहां के टॉप जायकेदार और सेहतमंद खाने के बारे में।

WrittenBy

Written By: Ashu Kumar Das | Published : November 8, 2025, 7:05 PM

UNESCO ने दिया लखनऊ को पाक-कला विरासत का सम्मान, सेहत के लिए लाजवाब हैं ये 5 डिशेज photo icon1/7

लखनऊ को मिला क्रिएटिव सिटी ऑफ गैस्ट्रोनॉमी का खिताब

नवाबों की नगरी लखनऊ को यूनेस्को ने क्रिएटिव सिटी ऑफ गैस्ट्रोनॉमी से नवाजा है। ये शहर की समृद्ध पाककला विरासत और सांस्कृतिक विविधता को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाता है। यह सम्मान लखनऊ के अवधी व्यंजनों, जैसे कि गलौटी कबाब, अवधी बिरयानी, शीरमाल, काकोरी कबाब, मक्खन मलाई और टुंडे कबाब, को वैश्विक स्तर पर प्रसिद्ध बनाता है। यूनेस्को द्वारा लखनऊ के खाने को मिले इस किताब पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है। वैश्विक स्तर पर लखनऊ को खानपान का ये दर्जा मिलने में बेशक से समय लगा हो, लेकिन लखनऊ की गलियों में बसी लज्जत, जायके, स्वाद और सेहत से भरे खाने से भरे हुए हैं। लखनऊ को क्रिएटिव सिटी ऑफ गैस्ट्रोनॉमी का खिताब मिलने के बाद हम आपको बताने जा रहे हैं वहां के टॉप जायकेदार और सेहतमंद खाने के बारे में।

UNESCO ने दिया लखनऊ को पाक-कला विरासत का सम्मान, सेहत के लिए लाजवाब हैं ये 5 डिशेज photo icon2/7

खिचड़ा

लखनऊ के चौराहों से लेकर 5 स्टार होटल तक मिलने वाला खिचड़ा स्वाद और सेहत का खजाना है। खिचड़ा गेहूं, दाल, चना, मांस और देसी मसालों से बनती है। इसमें प्रोटीन, फाइबर और मिनरल्स प्रचुर मात्रा में होते हैं। खिचड़ा सर्दियों में शरीर को गर्म रखता है और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। खिचड़ा में हाई प्रोटीन होने की वजह से ये शरीर को एनर्जी देने का काम करता है।  Also Read - भारत में हीटवेव से बढ़ रहा मौतों का खतरा, स्टडी में चौंकाने वाले आंकड़े

UNESCO ने दिया लखनऊ को पाक-कला विरासत का सम्मान, सेहत के लिए लाजवाब हैं ये 5 डिशेज photo icon3/7

मटर की टिक्की

सर्दियों के मौसम में ज्यादातर दुकानों पर आपको मटर की टिक्की मिल जाएगी। मटर की टिक्की में उबले मटर, आलू, अदरक, धनिया और मसाले होते हैं। अगर इसे कम तेल में एयर फ्राई या तवा पर बनाया जाए तो यह हेल्दी बन जाती है। मटर की टिक्की प्रोटीन, आयरन और फाइबर का अच्छा सोर्स है।

UNESCO ने दिया लखनऊ को पाक-कला विरासत का सम्मान, सेहत के लिए लाजवाब हैं ये 5 डिशेज photo icon4/7

लखनऊ की कुल्हड़ चाय

देश के विभिन्न हिस्सों में कुल्हड़ वाली चाय मिलती है। लेकिन लखनऊ के हजरतगंज रेलवे स्टेशन के पास मिलने वाली कुल्हड़ चाय की बात ही अलग है। इसमें अदरक, तुलसी और इलायची जैसे औषधीय मसाले होते हैं। कुल्हड़ में परोसे जाने से इसमें मिट्टी के खनिज तत्व भी मिल जाते हैं। सर्दियों में कुल्हड़ वाली चाय पीने से इम्यूनिटी स्ट्रांग होती है और सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियां दूर रहती हैं।  Also Read - झारखंड स्वास्थ्य विभाग के ब्रांड एंबेसडर बनाए जाएंगे वैभव सूर्यवंशी Vaibhav Suryavanshi, स्वास्थ्य मंत्री ने किया ऐलान

UNESCO ने दिया लखनऊ को पाक-कला विरासत का सम्मान, सेहत के लिए लाजवाब हैं ये 5 डिशेज photo icon5/7

लौकी का हलवा

हर क्षेत्र की अपनी एक खास मिठाई होती है और नवाबों की नगरी लखनऊ की खास मिठाई है लौकी का हलवा। इसमें लौकी, दूध, गुड़ और घी का उपयोग किया जाता है। गुड़ शरीर में आयरन की कमी को दूर करता है और लौकी पाचन सुधारती है। सर्दियों में बड़े स्तर पर खाया जाने वाला लौकी हलवा शरीर को अंदर के गर्माहट देता है और ब्लड को प्यूरीफाई करके त्वचा को ग्लोइंग बनाता है।

UNESCO ने दिया लखनऊ को पाक-कला विरासत का सम्मान, सेहत के लिए लाजवाब हैं ये 5 डिशेज photo icon6/7

चिकन यखनी

लखनऊ की यखनी एक हल्की और पोषक डिश है, जिसमें चिकन को हड्डियों सहित धीमी आंच पर मसालों के साथ पकाया जाता है। इसमें कोलेजन, अमीनो एसिड और मिनरल्स पाए जाते हैं। चिकन यखनी प्रोटीन का पावर हाउस माना जाता है। लखनऊ के चिकन यखनी खाने से मांसपेशियां मजबूत होती हैं।  Also Read - NEET के बाद तनाव में छात्र: Burnout और Depression के कौन से संकेत नहीं करने चाहिए नजरअंदाज?

UNESCO ने दिया लखनऊ को पाक-कला विरासत का सम्मान, सेहत के लिए लाजवाब हैं ये 5 डिशेज photo icon7/7

शामी कबाब

लखनऊ के गोमतीनगर, हजरतगंज चौराहों की खुशबू बढ़ाने वाले शामी कबाब को चिकन और चने मिलाक बनाया जाता है। चिकन और चना दाल दोनों ही प्रोटीन, आयरन और जिंक प्रचुर मात्रा में होता है। शामी कबाब को अगर सीमित तेल में पकाया जाए तो ये काफी सेहतमंद स्नैक्स होता है। शामी कबाब का प्रोटीन मांसपेशियों की मरम्मत करता है। साथ ही, सर्दियों में बॉडी को एनर्जेटिक महसूस करवाता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source