सर्वाइकल कैंसर के लक्षण क्या हैं?
Cervical Cancer Symptoms in Hindi: सर्वाइकल कैंसर तेजी से बढ़ने वाली बीमारियों में से एक बनती जा रही है। भारत में ही नहीं, दुनियाभर में सर्वाइकल कैंसर के मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है। आपको बता दें कि सर्वाइकल कैंसर, गर्भाशय ग्रीवा में शुरू होने वाली कोशिकाओं की वृद्धि है। यानी इस कैंसर की शुरुआत गर्भाशय ग्रीवा में होती है। यह गर्भाशय का निचला हिस्सा है, जो योनि से जुड़ा होता है। यह कैंसर एचपीवी यानी ह्यूमन पैपिलोमावायरस के कारण होता है। यह एक आम संक्रमण है, जो यौन संपर्क से फैलता है। एचपीवी वायरस, गर्भाशय ग्रीवा की कुछ कोशिकाओं को कैंसर कोशिकाओं में बदल देता है। इस तरह से सर्वाइकल कैंसर शरीर में विकसित होता है। इस कैंसर के जोखिम को कम करने के लिए समय-समय पर स्क्रीनिंग कराना बहुत जरूरी है। वीएनए हॉस्पिटल (VNA Hospital) के यूरोलॉजी विभाग के डायरेक्टर और हेड डॉ. विनीत मल्होत्रा से जानते हैं सर्वाइकल कैंसर के लक्षण क्या होते हैं?