शहनाज गिल ने कहा, बिग बॉस ने मुझे नई पहचान और एक सच्चा दोस्त दिया, जानें शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की बॉन्डिंग का राज

शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की दोस्ती को एक साल से अधिक हो गए हैं। उनकी अच्छी बॉन्डिंग को देखकर लगता है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हाल ही में एक चैट शो में शहनाज ने सिड के साथ अपने रिश्ते को लेकर कही ये बड़ी बात...

Written by Anshumala | Updated : August 16, 2021 2:38 PM IST

1/5

शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच प्यार या दोस्ती जानें यहां

Shehnaaz Gill Sidharth Shukla Relationship: बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) के पूर्व प्रतियोगी शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) और सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। शहनाज को बिग बॉस शो के जरिए अधिक और नई पहचान मिली। सिडनाज (SidNaaz) की जोड़ी (Shehnaaz Gill and Sidharth Shukla) इस वीकेंड बीग बॉस ओटीटी पर करण जौहर के साथ बतौर गेस्ट नजर आए। शहनाज ने शो में सिद्धार्थ शुक्ला के साथ अपने रिश्ते पर खुलासा करते हुए कहा कि वह एक ऐसा व्यक्ति है, जिसे मैं अपना सबसे अच्छा दोस्त कह सकती हूं। शहनाज और सिद्धार्थ आज सिडनाज के नाम से पहचाने जाने वाले एक मशहूर जोड़ी बन चुके हैं। शहनाज का कहना है कि वह आज जो कुछ भी हैं, इसी विवादास्पद रियलिटी शो की वजह से है। पंजाबी गायिका और अभिनेत्री का कहना है कि इस शो ने उन्हें एक नई पहचान दी है। शहनाज को प्यार से 'पंजाब की कैटरीना कैफ' भी हा जाता है। उनका कहना है कि बिग बॉस रियलिटी शो ने उन्हें एक ऐसा व्यक्ति भी दिया, जिससे वह एक दोस्त (एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला) बता सकती हैं।

2/5

शहनाज ने बताया सिद्धार्थ शुक्ला को सबसे अच्छा दोस्त

शहनाज के अनुसार, "बिग बॉस ने मुझे बहुत कुछ दिया है। एक नई पहचान, भावनात्मक बंधन और एक ऐसा व्यक्ति, जिससे मैं एक दोस्त कह सकती हूं। सिद्धार्थ शुक्ला के साथ बिग बॉस के ओटीटी घर में आकर मुझे बहुत खुशी हो रही है। उन्हें और सिद्धार्थ को जो प्यार मिला है, उससे शहनाज अभिभूत हैं।"  Also Read - 40 के बाद जरूरी है ब्रेस्ट कैंसर जांच, जानिए मैमोग्राफी टेस्ट कैसे होता है और कितना खर्च आता है

3/5

'बिग बॉस ओटीटी' पर जाकर सिडनाज हैं बेहद खुश

उन्होंने आगे कहा, "सिडनाज के प्रशंसकों द्वारा हम पर बरस रहे प्यार और समर्थन को देखना बहुत अच्छा है। मैं फिर से अपने पसंदीदा शो का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हूं और अन्य 'जोड़ियों' और करण सर के साथ रहना मजेदार होगा।"

4/5

एक साल से अधिक हुए सिडनाज की दोस्ती को

शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) और सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) की दोस्ती को एक साल से भी अधिक हो गए हैं। उनकी इतनी अच्छी बॉन्डिंग देखकर लोगों को लगता है कि दोनों को एक-दूसरे से प्यार है और वे एक-दूसरे को डेटिंग कर रहे हैं। लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। एक चैट शो में शहनाज ने खुलासा किया है कि सिद्धार्थ उनके लिए 'फैमिली' की तरह हैं। दोनों का रिश्ता शुद्ध है, रियल है। हमारी एक-दूसरे के प्रति फीलिंग बहुत प्यारी, प्योर है। सिड को वे अपना परिवार समझती हैं।  Also Read - छाती में गैस चढ़ने पर क्या करें? जाने 5 उपाय, जिनसे तुरंत मिलेगा आराम

5/5

सिडनाज की तरह अच्छी दोस्ती निभाने के टिप्स

यदि आपको लगता है कि शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की दोस्ती, उनकी आपस की बॉन्डिंग प्योर है, तो आप उन्हें भी फॉलो कर सकते हैं। जीवनभर की दोस्ती चाहिए, तो कभी भी अपने रिश्ते में बीच गलतफहमियां ना लाएं, इससे दोस्ती में दरार आने में एक पल भी नहीं लगेगा। अक्सर एक लड़का और लड़की के बीच की दोस्ती को लोग प्यार समझ बैठते हैं। जरूरी नहीं कि हर लड़का-लड़की के बीच प्यार से अलग कुछ और ना हो। दोस्ती तब टूट सकती है, जब किसी एक के मन में प्यार वाली भावना आ जाती है। यदि आप नहीं चाहते हैं ऐसा तो दोस्ती बचाए रखने के लिए पहले ही क्लियर कर दें। यदि आपसे कोई गलती हो जाती है, तो तुरंत माफी मांग लें। दोस्ती हो या प्यार का रिश्ता, विश्वास कायम रहना बहुत जरूरी है।