आपका पार्टनर कहीं आपको धोखा तो नहीं दे रहा, जानें ऐसे

Written by Anshumala | Updated : September 24, 2018 9:00 PM IST

1/6

Signs-your-partner-is-cheating 1

आपकी शादी हो चुकी है या आप किसी के प्यार में हैं। आप उस शख्स को बेइंतहां मोहब्बत करते हैं, पर कुछ दिनों से आपके पार्टनर का व्यवहार आपको बदला-बदला नजर आ रहा है। वह आपको बहुत ज्यादा तवज्जो नहीं देता। आपको उसकी आदतों और हाव-भाव को देखते हुए ऐसा महसूस हो रहा है कि अब वह आपमें दिलचस्पी नहीं बल्कि किसी और में दिलचस्पी ले रहा है। तो आप क्या करेंगे/करेंगी? यूं ही बेवजह शक करना ठीक नहीं, इससे रिश्ते टूट सकते हैं। यदि आप इस बात को लेकर सौ प्रतिशत श्योर हैं कि दाल में कुछ काला है यानी आपके पार्टनर का कहीं और चक्कर चल रहा है, तो आप कुछ बातों से यह जान सकते हैं। अगर आपके रिलेशनशिप में कोई गड़बड़ है तो आपसे बेहतर ये कोई और नहीं जान सकता है, उदाहरण के तौर पर अगर आपको लगता है कि आपका पार्टनर अपना प्यार और बिस्तर किसी और के साथ शेयर कर रहा है तो आपको इस बात का अहसास हो जाएगा। आप नीचे दिए गए इन तरीकों से भी जान सकते हैं कि आपके पार्टनर का वाकई कहीं दूसरी जगह अफेयर तो नहीं चल रहा। हो सकता है कुछ हरकतों से आपको लगता हो, कि वह आपको प्यार नहीं करता, पर बिना पुख्ता सुबूत मिले बेवजह झगड़ा शुरू करने से भी बचें।

2/6

Signs-your-partner-is-cheating 2

सेक्स में कम दिलचस्पी- अगर आपको लगता है कि उनकी आपके साथ सेक्स में रुचि कम हो गई है तो इस ओर ध्यान दें। इसके पीछे हमेशा मेडिकल इश्यूज ही नहीं बल्कि ऐसा भी हो सकता है कि वह अपनी शारीरिक जरूरतें कहीं और पूरी कर रहे हों। कुछ पुरुषों का जब कहीं अफेयर होता है तो उनकी सेक्स की इच्छा बढ़ भी जाती है, इस ओर भी ध्यान दें। Also Read - लिवर इन्फेक्शन में क्या नहीं खाना चाहिए? डॉक्टर से जानें, डाइट से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

3/6

Signs-your-partner-is-cheating 3

जब आजमाने लगे सेक्स के नए तरीके- क्या आपको ऐसा लगता है कि उनके सेक्स करने का तरीका बदल गया है? आपको लगता है कि अचानक वह नए तरीके और पोजिशंस ट्राई करने लगे हैं। सेक्स करने के उनके तरीके में आए अचानक बदलाव, इस बात का संकेत है कि वह अपनी सेक्शुअल स्किल्स किसी नए पार्टनर के साथ ट्राइ कर रहे हैं।

4/6

Signs-your-partner-is-cheating 4

हाइजीन के प्रति सजगता- अगर आपका पार्टनर अचानक अपने लुक और हाइजीन के प्रति ज्यादा सचेत हो रहा है तो साथ में आपको भी अलर्ट होने की जरूरत है। ऑफिस से आने के तुरंत बाद अगर उन्हें नहाने की जल्दी रहती है तो भी ध्यान रखें, यह सुबूत मिटाने की कोशिश भी हो सकती है। Also Read - हार्ट से जुड़ी इमरजेंसी में पहले 60 मिनट क्यों हैं जरूरी? डॉक्टर ने समझाया हर एक सेकंड की कीमत

5/6

Signs-your-partner-is-cheating 5

वॉशरूम में भी फोन पर लगे रहना- पार्टनर का किसी और के साथ अफेयर है तो उनकी हर डिवाइस पर पासवर्ड जरूर होगा। हालांकि, पासवर्ड होना हमेशा बेवफाई का सुबूत नहीं होता, यह सुरक्षा की दृष्टि से भी लगाया जाता है। फिर भी उनका वॉशरूम या स्टडी तक में फोन लेना जाना आपके लिए वॉर्निंग साइन है।

6/6

Signs-your-partner-is-cheating 6

जब आपको करे इग्नोर- रिलेशनशिप और आप में रुचि कम होने लगे तो यह भी इस बात का संकेत है कि उनको कोई और मिल गया है। एक पुरुष अगर सेक्सुअली और इमोशनली किसी और से जुड़ाव रखता है तो उसके पास आपके और आपकी समस्याओं के बारे में सोचने का वक्त नहीं होगा। वह आपसे दूर रहने के बहाने ढूंढेगा। Also Read - प्रेग्नेंसी में Pineapple खाना चाहिए या नहीं? एक्सपर्ट से जानें