Man Keeps Their Wife Happy
हर लड़की की ख्वाहिश होती है कि उसका लाइफ पार्टनर उसे बेहद चाहने वाला हो। ऐसा हो जो उसकी हर मांग को पूरा करे, उसे हमेशा खुश रख सके। जब रिश्ता तय होता है, तो भी लड़की किसी न किसी तरीके से यह जानने की कोशिश करती है कि उसका होने वाला पति व्यवहार में कैसा है। शादी तय होती है, कुंडली मिलाई जाती है और फिर चट मंगनी पट ब्याह हो जाता है। हालांकि, इन सभी प्रक्रिया के दौरान आप किसी को उतनी अच्छी तरह से नहीं जान सकते हैं। यदि आपकी भी शादी तय हो रही है और जानना चाहती हैं कि आपका होने वाला लाइफ पार्टनर देखने के साथ-साथ स्वभाव में कैसा है, तो आप अंक विज्ञान से भी कुछ बातों को जान सकती हैं। अंक विज्ञान ज्योतिष शास्त्र की एक शाखा है। इसमें अंको तथा नाम के पहले अक्षर के जरिए किसी भी व्यक्ति के असल व्यक्तित्व के बारे में जाना जा सकता है। अंक विज्ञान की सहायता से जानिए उन अक्षरों के बारे में जिनसे प्रारंभ होने वाले लोग अपनी पत्नी को हमेशा खुश और सुखी रखते हैं। जानें, कौन-कौन से हैं वे स्पेशल अक्षर और उन अक्षरों से शुरू होने वाले नाम के लोगों में मौजूद कुछ खासियतों के बारे में।