लव मैरिज करने के हो सकते हैं ये नुकसान
Love Marriage side effects in Hindi: शादी का बंधन दो दिलों का बंधन है। इस रिश्ते में जितना ज्यादा प्यार, एक-दूसरे के प्रति इज्जत, सम्मान, समझदारी, एक-दूसरे के परिवार के सदस्यों के प्रति प्रेम, इज्जत की भावना बनी रहेगी, उतना ही यह रिश्ता और गहरा होता चला जाता है। कुछ लोग अरेंज मैरिज करते हैं, तो कोई लव मैरिज करता है। शादी अरेंज (Arrange Marriage) हो या लव, सभी के अपने फायदे और नुकसान होते हैं। लव मैरिज (Love Marriage) करने पर लड़का या लड़की के साथ जो भी समस्याएं आती हैं, वे उन्हें खुद ही झेलना पड़ता है। ऐसा इसलिए क्योंकि कई बार लव मैरिज के लिए घर वाले तैयार नहीं होते हैं। ऐसे में लड़का-लड़की खुद ही शादी करने का फैसला कर लेते हैं। इस स्थिति में जिंदगी की राह पर अकेले ही उन्हें चलना पड़ता है। आपके साथ आपके बड़े नहीं होते हैं। ऐसा अरेंज मैरिज में नहीं होता है, क्योंकि यहां पसंद घर वालों की होती है। उनकी मर्जी से शादी तय की जाती है। आइए जानते हैं जब कोई लव मैरिज यानी प्रेम विवाह करता है, तो उसे क्या-क्या नुकसान (love marriage ke nuksan) उठाने पड़ सकते हैं।