hamburger icon
A
Read in English

कोविड के बीच किसी को डेट करने का प्लान बना रहे हैं तो इन 5 बातों का जरूर रखें ध्यान, बन जाएगी बात

कोरोना काल में अधिकांश लोग घरों में कैद हैं। दूसरी लहर में सभी घर से बाहर नहीं निकल रहे थे मगर अनलॉक के साथ बाहर भीड़ दिखने लगी है। अब लड़के-लड़कियां एक दूसरे से मिलने का भी प्लान बना रहे हैं। अगर आप भी किसी को डेट करने का प्लान कर रहे हैं तो यह लेख जरूर पढ़ें।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : June 28, 2021, 10:37 AM

कोविड के बीच किसी को डेट करने का प्लान बना रहे हैं तो इन 5 बातों का जरूर रखें ध्यान, बन जाएगी बात photo icon1/6

किसी को डेट करने से पहले पूछें ये 5 सवाल

कोविड महामारी ने हमारे जीवन को कई मायनों में बदल कर रख दिया है। पहले जब आप किसी नए व्यक्ति से परिचित होने की कोशिश करते थे, तो बातचीत बेहद लाइट, फ्रेंडली और कैजुअल होती थी। हालांकि अब महामारी के चलते डेटिंग और इससे जुड़ी हर चीज के साथ, बातचीत बदल गई है साथ ही पूछे जाने वाले प्रश्न बदल गए हैं। क्योंकि इन दिनों आप घर में हैं। अब किसी से व्यक्तिगत रूप से मिलने से पहले उनकी कोविड स्थिति और खतरे को जानना तुलनात्मक रूप से अधिक महत्वपूर्ण हो गया है। तो अगर महामारी के बीच डेटिंग का प्लान बना रहे हैं तो यहां हम आपको पांच ऐसे प्रश्नों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें आपको अपनी डेट से पूछने की आवश्यकता है।

कोविड के बीच किसी को डेट करने का प्लान बना रहे हैं तो इन 5 बातों का जरूर रखें ध्यान, बन जाएगी बात photo icon2/6

1. क्या वे कोरोना से जुड़ी सावधानियां बरत रहे हैं?

हालांकि, ऐसा कोई भी सवाल नहीं है जो आपको यह बता सकता है कि वे कोविड के संपर्क में हैं या नहीं, लेकिन किसी से पहली बार मिलने पर उससे इसके बारे में बातचीत करने की जरूरत है। साथ ही, यह जानना महत्वपूर्ण है कि आप जिस व्यक्ति से मिलने वाले हैं, वह जोखिम लेने को लेकर आप ही की तरह सोचता है या नहीं। यह समझना सबसे ज्यादा जरुरी है कि कोई व्यक्ति वायरस से अपनी रक्षा कर रहा है या नहीं, ठीक उसी तरह जैसे आप कर रहे हैं। Also Read - लंबे समय तक बैठना हो या खड़े रहना, दोनों से बढ़ता है गंभीर बीमारियों का खतरा

कोविड के बीच किसी को डेट करने का प्लान बना रहे हैं तो इन 5 बातों का जरूर रखें ध्यान, बन जाएगी बात photo icon3/6

2. इस डेट से उनकी अपेक्षाओं के बारे में पूछना

सिर्फ वही प्रश्न पूछने के बजाय जो आप अपनी चेकलिस्ट में रखते हैं, हालांकि खुले तौर पर बातचीत करना हमेशा बेहतर होता है। यह ठीक वैसे ही है जैसे आप किसी ऐसे मित्र से मिल रहे हैं जिससे आप कुछ समय से नहीं मिले हैं और आप दोनों अपनी सुरक्षा के लिए एक-दूसरे से आवश्यक प्रश्न पूछ रहे हैं। सामान्य चीजों के अलावा, आपको यह पूछना चाहिए कि क्या वे किसी और को भी डेट कर रहे हैं या कर चुके हैं? क्या वो टाइम पास करने के लिए किसी को खोज रहे हैं, या वे किसी को सही मायने में डेट करना चाहते हैं।

कोविड के बीच किसी को डेट करने का प्लान बना रहे हैं तो इन 5 बातों का जरूर रखें ध्यान, बन जाएगी बात photo icon4/6

3. यह तय करने के बारे में पूछना कि कहां मिलना है?

अगर आपको डेट करने वाला/वाली कम खतरे वाले स्थानों पर मिलने में विश्वास नहीं करता है, तो आपको पता होना चाहिए कि आप गलत व्यक्ति का चुनाव कर रहे हैं और अपनी सुरक्षा को खतरे में डाल रहे हैं। उनसे इस बारे में बात करें कि वे एक महामारी के बीच किन जगहों पर मिलना चाहते हैं और उम्मीद करते हैं कि आप लोग सहमत होंगे (सुरक्षा उपायों पर विचार करते हुए)। आपको पूछना चाहिए कि क्या वे अक्सर भीड़-भाड़ वाली जगहों पर बाहर जा रहे हैं और खुद को वायरस के संपर्क में ला रहे हैं या नहीं। इससे पता चलेगा कि वे कितने जिम्मेदार हैं। Also Read - इको-एंग्जायटी क्या है और इससे कैसे बचें?

कोविड के बीच किसी को डेट करने का प्लान बना रहे हैं तो इन 5 बातों का जरूर रखें ध्यान, बन जाएगी बात photo icon5/6

4. उनकी स्वच्छता के बारे में पूछना

वायरस से खुद को बचाने के लिए उन्होंने अपनी जीवनशैली में जो बदलाव किए हैं, उन्हें जानना आपका अधिकार है। क्या वे अपने काम से वापस आने के बाद नहाने या कपड़े बदलने में विश्वास करते हैं? क्या वे सार्वजनिक सेटिंग में किसी भी चीज़ को छूने से पहले सतहों को साफ करने के लिए सैनिटाइज़र का उपयोग करते हैं? ये इस तरह के प्रश्न महत्वपूर्ण हैं।

कोविड के बीच किसी को डेट करने का प्लान बना रहे हैं तो इन 5 बातों का जरूर रखें ध्यान, बन जाएगी बात photo icon6/6

5. उनके कार्यक्षेत्र के बारे में पूछें

आपको पता होना चाहिए कि वे घर से काम कर रहे हैं, या काम के लिए बाहर जाते हैं, और अगर वे घर से बाहर जाकर काम करते हैं, तो वे क्या सावधानियां बरत रहे हैं? Also Read - Waterborne Diseases in Monsoon : आखिर बारिश के मौसम में क्यों बढ़ जाता इन बीमारियों का खतरा?