जया और अमिताभ बच्चन की लव स्टोरी (Jaya Bachchan And Amitabh Bacchan Love Story)
हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन आज एक्टिंग का पर्याय हैं। बिग बी की दमदार एक्टिंग और उनके बोलने का अंदाज की वो वजह है जो जो उन्हें बुजुर्ग से लेकर बच्चे तक को उनका फैन बनाती है। 78 साल के हो चुके महानायक अमिताभ के खाते में भले ही आज भी कई फिल्में हों लेकिन लेकिन एक समय वह भी था जब अमिताभ को कोई नहीं जानता था और वो अपनी पहचान बनाने के लिए मेहनत कर रहे थे। बॉलीवुड में एंट्री करने के बाद अमिताभ की लगातार 12 फिल्में फ्लॉप रही। इसके बाद कोई भी डायरेक्टर या एक्ट्रेस अमिताभ के साथ काम नहीं करना चाहते थे और बिग बी ने इंडस्ट्री छोड़ने का मन बना लिया था। इस वक्त अमिताभ का साथ दिया था जया भादुरी ने, जो आज अमिताभ बच्चन की पत्नी हैं। 9 अप्रैल को जया बच्चन का जन्मदिन (Happy birthday Jaya Bachchan) हैं इसलिए आज इस मौके पर हम आपको रॉयल कपल जया बच्चन और अमिताभ बच्चन के रिलेशनशिप की खूबसूरत बातें बता रहे हैं। जया बच्चन ने जिस तरह से कदम-कदम पर अपने पति का साथ दिया है जो वाकई कई महिलाओं के लिए प्रेरणीय है।
